SDM निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर, कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस ने दे दिया था मनोज मालवे को टिकट, बड़ा सवाल अब निशा का क्या होगा?
Chandresh Sharma | Oct 24, 2023, 24:00 IST
SDM निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर, कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस ने दे दिया था मनोज मालवे को टिकट, बड़ा सवाल अब निशा का क्या होगा?
छतरपुर के लवकुशनगर की एसडीएम निशा बांगरे का इस्तीफा आखिरकार सरकार ने मंजूर कर लिया है, लेकिन जब तक सरकार ने यह फैसला लिया तब तक निशा बांगरे के साथ गुगली हो चुकी थी।
BHOPAL. छतरपुर के लवकुशनगर की एसडीएम निशा बांगरे का इस्तीफा आखिरकार सरकार ने मंजूर कर लिया है, लेकिन जब तक सरकार ने यह फैसला लिया तब तक निशा बांगरे के साथ गुगली हो चुकी थी। उनके वकील और कांग्रेस नेता विवेक कृष्ण तन्खा ने उनका इस्तीफा मंजूर हो जाने की जानकारी दी है। दरअसल सोमवार की शाम ही कांग्रेस निशा के लिए रिजर्व रखी हुई बैतूल जिले की आमला सीट से मनोज मालवे की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। अब इस उलझन में बड़ा सवाल यह है कि आखिर निशा बांगरे का राजनैतिक भविष्य क्या होगा? नौकरी तो हाथ से जा ही चुकी है, इस्तीफे के लिए निशा बांगरे ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। कयास लग रहे हैं कि शायद कांग्रेस आमला की सीट से प्रत्याशी बदलकर निशा को मैदान में उतार दे, हालांकि अभी तक निशा बांगरे ने विधिवत कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है, जबकि वे लंबे समय से आमला से चुनाव की तैयारी कर रही थीं।
निगम-मंडल में एडजस्ट करने का मिल सकता है आश्वासन
दूसरा कयास यह लगाया जा रहा है कि निशा बांगरे को सरकार बनने के बाद निगम-मंडल में पोस्ट देने का आश्वासन देकर मनाया जा सकता है। हालांकि उसमें यह रिस्क है कि कांग्रेस की सरकार बनती भी है या नहीं। राजनीति के लिए एंबिशस निशा बांगरे ने नौकरी तक को दांव पर लगाने का जोखिम उठाया है। ऐसे में वे बिफरकर कांग्रेस के खिलाफ ही बयानबाजी करने लगीं तो यह पूरी पार्टी के खिलाफ जा सकता है। खासकर दलित वोटर्स में इसका अच्छा मैसेज नहीं जाएगा।
![Screenshot 2023-10-24 133817.png]()
क्या निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव
तीसरा कयास यह है कि निशा बांगरे बीजेपी ही नहीं कांग्रेस को भी दरकिनार कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर जाएं या फिर बीएसपी या सपा उन्हें चुनाव मैदान में उतार दे। फिलहाल निशा बांगरे को लेकर कयास ही लग रहे हैं। आने वाले वक्त में स्थिति और साफ हो जाएगी।

Screenshot 2023-10-24 133817.png
क्या निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव
तीसरा कयास यह है कि निशा बांगरे बीजेपी ही नहीं कांग्रेस को भी दरकिनार कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर जाएं या फिर बीएसपी या सपा उन्हें चुनाव मैदान में उतार दे। फिलहाल निशा बांगरे को लेकर कयास ही लग रहे हैं। आने वाले वक्त में स्थिति और साफ हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman