जबलपुर के आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर में ब्लास्ट, एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Neel Tiwari | Sept 04, 2024, 16:59 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-04T163448.842
जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया में काम के दौरान डेटोनेटर में विस्फोट होने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है...
जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया में बुधवार की सुबह एक हादसा हो गया, जिसमें काम के दौरान डेटोनेटर में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक कर्मचारी धीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद, फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी दहशत में आ गए।
सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट सुबह करीब साढ़े 11 बजे फिलिंग 1 अनुभाग के 83 नंबर बिल्डिंग में हुआ, जब धीरज सिंह अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे। अचानक हुए विस्फोट के कारण धीरज सिंह का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिससे उनका अंगूठा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दर्द से कराहते हुए धीरज सिंह को उनके सहकर्मियों ने तुरंत आयुध निर्माणी फैक्टरी के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए महाकोशल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, और उनका इलाज जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...कबाड़खाने ब्लास्ट के एक और आरोपी को मिली जमानत, जबलपुर पुलिस नहीं है ऐसी जांचों के लायक - हाइकोर्ट
इस हादसे ने फैक्ट्री के कर्मचारियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें अत्यधिक वर्कलोड के कारण सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्रियों के निर्माण के दौरान अत्यधिक दबाव के कारण, सुरक्षा मानकों में चूक हो रही है, जिसके कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
कर्मचारियों ने प्रबंधन से वर्कलोड को संतुलित करने और सुरक्षा उपायों को कड़ा करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
इसके पहले भी आयुध निर्माणी फैक्ट्री में ऐसी घटनाएं सामने आती रही है जिसमें कर्मचारी दुर्घटना के शिकार हुए हैं। ऐसी घटनाएं आयुध निर्माणी खमरिया में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इस मामले की जांच की आवश्यकता है। अब देखना होगा की प्रबंधन द्वारा इस दुर्घटना के बाद क्या कदम उठाए जाएंगे।
83 नंबर बिल्डिंग में हुआ ब्लास्ट
ये खबर भी पढ़िए...कबाड़खाने ब्लास्ट के एक और आरोपी को मिली जमानत, जबलपुर पुलिस नहीं है ऐसी जांचों के लायक - हाइकोर्ट
अधिक वर्कलोड बना दुर्घटनाओं का कारण
सुरक्षा उपायों को कड़ा करने की मांग
आए दिन सामने आते रहते हैं ऐसे हादसे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA