CBI ने SDOP अस्थाना को बचाया: देवा पारदी हत्याकांड के आरोपी टीआई संजीत मवई का खुलासा

Sanjay Gupta | Jun 26, 2026, 13:51 IST
Share
म्याना थाना देवा पारदी हत्याकांड
देवा पारदी हत्याकांड के आरोपी टीआई संजीत सिंह मवई टी शर्ट में और वर्दी में एएसआई उत्तम सिंह

एमपी के गुना जिले के म्याना थाने के चर्चित देवा पारदी हत्याकांड में नए आरोप लगे हैं। पारदी की मौत थाने में यातना देने से पुलिस कस्टडी में हुई थी। इसमें टीआई संजीत मवई इंदौर जेल में बंद हैं। कोर्ट में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और सीबीआई पर आरोप लगाए हैं।

मध्यप्रदेश के गुना जिले के म्याना पुलिस थाने में 14 जुलाई 2024 की शाम को देवा पारदी की पुलिस की कस्टडी में मौत हुई थी। इस केस में सितंबर 2024 में पुलिस ने तत्कालीन टीआई संजीत सिंह मवई, एएसआई उत्तम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया था।

मामला बाद में सुप्रीम कोर्ट गया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद फरार टीआई मवई और उत्तम सिंह ने 5 अक्टूबर 2025 को सरेंडर किया था। तभी से मवई जेल में हैं।

f64a5d84-e7a
f64a5d84-e7a

मवई ने एसडीओपी अस्थाना पर लगाए आरोप

बता दें कि जमानत याचिका जिला कोर्ट इंदौर में पेश हुई। इसमें मवई की ओर से कहा गया कि जब देवा पारदी की मौत हुई, तब वह 13 व 14 जुलाई को वीआईपी ड्यूटी के लिए ग्वालियर में थे।

मवई ने आगे कहा कि जब पारदी को यातना दी गई और उसकी मौत हुई, उस दौरान उनकी कोई भूमिका नहीं थी। इस दौरान एसडोपी विवेक अस्थाना ही पूरा केस देख रहे थे।

साथ ही मवई ने बताया कि अस्थाना और एएसआई उत्तम सिंह के बीच लगातार 15 बार बात हुई। इसी दौरान पारदी को यातनाएं दी गईं और उसकी मौत हुई। जबकि वह तो थाने में थे ही नहीं। ऐसे में उनकी कोई संलिप्तता नहीं थी।

f8fadade-7e4
f8fadade-7e4

सीबीआई पर यह लगाए आरोप

मवई ने कहा कि मामले में सीबीआई ने अस्थाना और वरिष्ठ अधिकारियों को बचाया है। उनके पास सीसीटीवी, सीडीआर सब मौजूद हैं। इसमें सब साफ है कि पुरानी बिल्डिंग में जहां पारदी को रखा था, वहां कौन आ-जा रहा था। मैं वहां था ही नहीं और न ही मेरी किसी से इस दौरान बात हुई।

संजीत सिंह मवई ने कहा कि इससे साफ है कि यह पूरा ऑपरेशन मेरी जानकारी में नहीं था। वहीं सीबीआई ने इन आरोपों का खंडन किया। CBI ने बताया कि इस घटना के लिए मवई जिम्मेदार हैं। उन्हें आरोपी बनाया गया है। सभी तर्क सुनने के बाद मवई की जमानत याचिका खारिज हो गई।

यह है केस...

दरअसल पारदी की शादी 15 जुलाई 2024 को होनी थी, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने 14 जुलाई को उसे और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में 14 जुलाई की शाम को ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों को खबर दी गई कि उसका शव पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए लाए हैं। इसके बाद घटना ने तूल पकड़ा और प्रदर्शन हुए। मजिस्ट्रियल जांच बैठी।

इसके बाद चार सितंबर को टीआई मवई, एएसआई उत्तम सिंह, एसआई देवराज सिंह व अन्य को लाइन अटैच किया गया। अगले दिन 5 सितंबर को पुलिसवालों पर केस दर्ज हुआ। इसके बाद ही मवई और सिंह फरार हो गए।

देवा की मां हंसुबाई ने सुप्रीम कोर्ट में केस लगाया और वहां से यह केस मई 2025 में सीबीआई को चला गया। लेकिन मवई और सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई। दो-दो लाख रुपए का इनाम भी घोषित हुआ।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जमकर फटकार लगाई और 8 अक्टूबर तक दोनों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। इससे पहले 5 अक्टूबर 2025 को दोनों ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद से मवई जेल में ही हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

देवा पारदी मौत मामला: 2 लाख का इनामी टीआई गिरफ्तार, SC के सख्त आदेश का दिखा असर

एमपी न्यूज: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ASI उत्तम सिंह गिरफ्तार, TI अभी भी फरार

देवा पारदी मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद SIT होगी गठित, फरार पुलिस अफसरों की तलाश तेज

तीन जिलों की पुलिस पर पारदियों ने चलाई थी गोली, देवा पारदी की मौत में पुलिस का नया खुलासा





Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • सीबीआई
  • जिला कोर्ट
  • देवा पारदी
  • गुना
  • देवा पारदी मौत मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच