देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कटोरा लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

कांग्रेस नेताओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पर कटोरा लेकर प्रदर्शन किया। नेताओं का आरोप है विश्वविद्यालय भिखारी हो गया है इसीलिए 5 लाख की जगह 1 लाख के जुर्माने के चैक को चुपचाप रख लिया।

Advertisment
author-image
Ravi Singh
New Update
Katora Congress Protest akshay bam
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्यप्रदेश के इंदौर में आज 1 अगस्त को कांग्रेस नेताओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन इस बार अलग था क्योंकि कांग्रेसी विश्वविद्यालय में कटोरा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय के पास पैसे नहीं हैं, विश्वविद्यालय भिखारी हो गया है इसीलिए 5 लाख की जगह 1 लाख के जुर्माने के चैक को चुपचाप रख लिया है।

पेपर लीक कांड में आइडियलिक कॉलेज से लिए 1 लाख

मामला अक्षय बम के कॉलेज से जुड़ा है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दिनों संचालित की गई परीक्षा में एमबीए के पेपर लीक कांड में आइडलिक कॉलेज को दोषी पाया गया था। कार्य परिषद की बैठक में कॉलेज पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगा था। आइडियलिक कॉलेज ने 5 लाख रुपए की जगह 1 लाख रुपए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को दिए, जो  विश्वविद्यालय ने रख लिए थे। कांग्रेस इसका ही विरोध कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

Davv : पेपर लीक कांड में अक्षय बम का आयडलिक कॉलेज अब 3 साल तक परीक्षा केंद्र नहीं बनेगा, 5 लाख की पेनल्टी भी लगी

दे दाता के नाम तुझको अक्षय रखे

कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विश्व विद्यालय गए थे, साथ ही उनके हाथों में कटोरे थे। कांग्रेसी नारे लगा थे, दे दाता के नाम तुझको अक्षय रखे। विवेक खंडेलवाल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे में अक्षय बम से जुर्माने की राशि 5 लाख रुपए नहीं वसूली गई और उस पर एफआईआर नहीं कराई गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को तैयार है।

चैक वापस दे दिया

विश्वविद्यालय के DCDC राजीव दीक्षित का कहना है कि आइडियलिक कॉलेज पर कार्यपरिषद ने 5 लाख का जुर्माना लगाया गया था, उनके यहाँ से 1 लाख रुपए का चैक आया था, जिसे कल 31 जुलाई को ही वापस कर दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कांग्रेस कटोरा प्रदर्शन आइडलिक कॉलेज इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर डीएवीवी पेपर लीक केस अक्षय बम इंदौर कांग्रेस एमपी हिंदी न्यूज