देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चीन से लौटते ही पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचा

Aman Vaishnav | May 21, 2026, 13:46 IST
Share
dewas firecracker factory blast accused mukesh vij arrested delhi airport
dewas firecracker factory blast accused mukesh vij arrested delhi airport

देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी मुकेश विज को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चीन के ग्वांग्झू से भारत लौट रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

देवास जिले के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मुख्य आरोपी मुकेश विज को पुलिस ने गुरुवार, 21 मई को गिरफ्तार कर लिया। वह ग्वांग्झू (चीन) से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है।

पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी और उन्हें खबर मिली कि मुकेश चीन में है और भारत लौट रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एयरपोर्ट पर घेराबंदी की और जैसे ही वह देश में उतरा उसे दबोच लिया गया।

क्या है देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट?

मुकेश विज टोंककला पटाखा फैक्ट्री के भीषण विस्फोट का मुख्य आरोपी है। इसे दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है। अब मुकेश को देवास लाकर पुलिस उसके खिलाफ पूरी जांच करेगी और पूछताछ करेगी।

14 मई को देवास जिले के टोंक कलां इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर हादसा हुआ था। सुबह करीब 11:30 बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इसमें कई मजदूरों की मौत हो गई थी। साथ ही कई मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए ।

हादसा फैक्ट्री के एक कमरे में हुआ था जहां मजदूर शोरा और एल्युमिनियम पाउडर मिलाने का काम कर रहे थे। कमरे में गर्मी और वेंटिलेशन की कमी के कारण गैस जमा हो गई, और अचानक केमिकल रिएक्शन से बड़ा ब्लास्ट हो गया था।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हुई थी। ज्यादातर मृतक उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। 20 से 25 लोग घायल हुए जिन्हें इंदौर और देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री पूरी तरह मलबे में बदल गई। आसपास के मकानों की दीवारें भी हिल गईं। शवों के टुकड़े घटना स्थल से 20-25 फीट दूर तक चले गए।

dewas tonk kalan firecracker actory blast news
dewas tonk kalan firecracker actory blast news

देवास में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, पुलिस ने फैक्टरी मालिक को दबोचा

पटाखा फैक्ट्री में आग: मुकेश विज का भाई कपिल गिरफ्तार, पटाखा फैक्ट्री का संयुक्त संचालक निकला

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मजिस्ट्रियल जांच का आदेश निरस्त,अब रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच

देवास पटाखा ब्लास्ट न्यूज : कथित मालिक दिल्ली के मुकेश विज पर भी FIR, MR-X अब भी परदे के पीछे

Tags:
  • पटाखा फैक्ट्री में आग
  • देवास पटाखा फैक्ट्री
  • देवास पटाखा ब्लास्ट न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग