देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मजिस्ट्रियल जांच का आदेश निरस्त,अब रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच

Sanjay Dhiman | May 18, 2026, 22:51 IST
Share
dewas-judicial-inquiry-magistrate-order-cancelled
Photograph: (the sootr)

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मध्य प्रदेश शासन ने रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित किया है। इसके बाद उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने पूर्व में जारी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

पांच पाइंट में समझें पूरा मामला

  • पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: देवास के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था।
  • न्यायिक जांच गठित: मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की हाई-लेवल न्यायिक जांच बैठा दी है।
  • रिटायर्ड जज अध्यक्ष: उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े जांच के अध्यक्ष बने।
  • पुराना आदेश निरस्त: उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश निरस्त किया।
  • अब सिंगल इंक्वायरी: न्यायिक आयोग के गठन के बाद स्थानीय जांच तत्काल बंद की गई।
मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देवास की टोंकखुर्द तहसील पटाखा फैक्ट्री में पिछले दिनों एक बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में पांच मजदूरों की जान चली गई थी।

हादसे के तुरंत बाद उज्जैन संभाग के आयुक्त (कमिश्नर) आशीष सिंह ने एक सख्त कदम उठाया था। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच (मैजिस्ट्रीयल जांच) कराने की घोषणा की थी। स्थानीय स्तर पर जांच की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई थी। अब इस जांच के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

e0c05266-6a9
e0c05266-6a9


सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बैठाई न्यायिक जांच

इस मामले में एक नया और बेहद महत्वपूर्ण मोड़ आ गया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने असाधारण प्राधिकार से एक राजपत्र (गजट) प्रकाशित किया गया है। राजपत्र के तहत मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति को जिम्मेदारी दी गई है।

रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े करेंगे पूरे मामले की जांच

सरकार ने इस संवेदनशील हादसे की जांच के लिए एकल सदस्यीय जांच आयोग नियुक्त किया है। इस उच्च स्तरीय आयोग की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े करेंगे। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में ज्यूडिशियल इंक्वायरी गठित होने से जांच का दायरा बड़ा हो गया है। अब इस पूरे ब्लास्ट कांड की हर एक परत को गहराई से खंगाला जाएगा। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दोषियों की पहचान करने की कवायद शुरू हो गई है।

कमिश्नर ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश किया निरस्त

जब राज्य सरकार ने खुद इस मामले में न्यायिक जांच आयाेग का गठन कर दिया, तो स्थानीय जांच की आवश्यकता नहीं बची। इसी तकनीकी और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने नया आदेश जारी किया है।

कमिश्नर कार्यालय द्वारा क्रमांक/2212/स्टेनो/2026 दिनांक 18 मई 2026 को नया सरकारी आदेश जारी किया गया। इस नए आदेश के तहत 14 मई को जारी किया गया मजिस्ट्रियल जांच का पुराना आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब केवल रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े की अध्यक्षता वाला न्यायिक आयोग ही इस हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

देवास ब्लास्ट के बाद वायरल फोटो पर सियासी घमासान,“हादसे के बाद दूरी… लेकिन हादसे से पहले किसके साथ खड़े थे नेता?”

देवास में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, पुलिस ने फैक्टरी मालिक को दबोचा

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : कथित मालिक दिल्ली के मुकेश विज पर भी FIR, MR-X अब भी परदे के पीछे

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का mr-x : मेन खिलाड़ी को सामने लाने में फूल रहे हाथ-पैर

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
  • उच्च न्यायालय
  • राज्य सरकार
  • न्यायिक जांच आयाेग
  • मध्य प्रदेश शासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा