पत्नी से परेशान पूर्व MLA के बेटे ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा- बेटी बचाना-पढ़ाना बंद करो

Raj Singh | Mar 02, 2025, 10:30 IST
Share
DEWAS FORMER MLA
DEWAS FORMER MLA

बीजेपी के पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी से परेशान होकर जहर खा लिया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूर्व विधायक के बेटे ने चार पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है।

मध्य प्रदेश के देवास जिले के पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पूर्व विधायक के बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। बता दें कि पूर्व विधायक पुत्र ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाया है। इसके लिए उसने चार पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि शादी कभी मत करना। इसके साथ ही उसके कई और बातों का भी जिक्र किया है।

बेटे पर बोले पूर्व विधायक

वहीं पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक, बेटे प्रमोद की शादी को 15 साल हो चुके हैं। शादी के एक साल बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। पत्नी ने दो बार महिला थाने में परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट में भी पहुंचा, लेकिन समाज के लोगों की मध्यस्थता से दोनों में समझौता हो गया था। इसके बाद पत्नी प्रमोद पर इंदौर में रहने का दबाव बना रही थी, जिसके लिए वह तैयार नहीं थे। विवाद को बढ़ता देख पूर्व विधायक ने मृदुल विहार में एक मकान खरीदकर दोनों को रहने के लिए दे दिए। लेकिन वहां भी विवाद जारी रहा। शुक्रवार ( 28 फरवरी ) रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रमोद ने जहर खा लिया।
ये भी खबर पढ़ें... AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा ही आगरा के TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी से था प्रताड़ित

'कभी शादी मत करना'

वहीं पूर्व विधायक के बेटे प्रमोद ने सुसाइड से पहले चार पेज का नोट भी लिखा। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी, सास के अलावा दो सालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी के महिला थाने में पूर्व में की गई शिकायत का भी जिक्र है। नोट के अंतिम पेज पर उसने पिता और मां से माफी मांगते हुए लिखा है कि मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छा बेटा, भाई और अच्छा पिता नहीं बन पाया। कभी शादी मत करना, यह जरूरी नहीं है।

'बेटी बचाना-बेटी पढ़ाना बंद करो'

प्रमोद ने सुसाइड नोट में आगे लिखा कि मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी, सास, साला है। जिन्होंने मुझे मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित कर दिया है। मेरा विवाह 2009 में हुआ था। अपना आत्मसम्मान और स्वाभिमान बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा। मैं एक अच्छे परिवार से हूं मेरे पिताजी विधायक रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपना जीवन सादगी और ईमानदारी से जीया। कभी भी अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया। हमारा परिवार संयुक्त परिवार है। हम पूरे परिवार ने कभी जाने अंजाने में कभी किसी से दुश्मनी नहीं रखी। इसके अलावा पूर्व विधायक के बेटे ने अपने नोट में लिखा है कि मेरा सरकार से कहना है कि बेटी बचाना-बेटी पढ़ाना बंद करो। यही कारण है इन्होंने कई घरों के चिराग बुझा दिए।
ये भी खबर पढ़ें... छेड़छाड़ से तंग 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा लड़के का नाम

पहले भी कई मामले आ चुके हैं...

हाल के दिनों में देखें तो ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें पुरुष पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या या सुसाइड करने की कोशिश कर चुके हैं। बीते साल ही बेंगलुरु के एआई इंजीनियर ने पत्नी से प्रताड़ित होकर मौत को गले लगा लिया था। इसके अलावा हाल ही में आगरा के मानव शर्मा ने पत्नी से प्रताड़ित होकर फांसी लगा लिया था, जो अभी भी मीडिया में चल ही रहा है। इस बीच पूर्व विधायक के बेटे का मामला सामने आया है, जो अब कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • देवास
  • सुसाइड
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • देवास समाचार
  • पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती