देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मजिस्ट्रियल जांच का आदेश निरस्त,अब रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
Sanjay Dhiman | May 18, 2026, 22:51 IST
Photograph: (the sootr)
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मध्य प्रदेश शासन ने रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित किया है। इसके बाद उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने पूर्व में जारी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
पांच पाइंट में समझें पूरा मामला
- पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: देवास के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था।
- न्यायिक जांच गठित: मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की हाई-लेवल न्यायिक जांच बैठा दी है।
- रिटायर्ड जज अध्यक्ष: उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े जांच के अध्यक्ष बने।
- पुराना आदेश निरस्त: उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश निरस्त किया।
- अब सिंगल इंक्वायरी: न्यायिक आयोग के गठन के बाद स्थानीय जांच तत्काल बंद की गई।
हादसे के तुरंत बाद उज्जैन संभाग के आयुक्त (कमिश्नर) आशीष सिंह ने एक सख्त कदम उठाया था। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच (मैजिस्ट्रीयल जांच) कराने की घोषणा की थी। स्थानीय स्तर पर जांच की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई थी। अब इस जांच के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
e0c05266-6a9
सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बैठाई न्यायिक जांच
रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े करेंगे पूरे मामले की जांच
कमिश्नर ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश किया निरस्त
कमिश्नर कार्यालय द्वारा क्रमांक/2212/स्टेनो/2026 दिनांक 18 मई 2026 को नया सरकारी आदेश जारी किया गया। इस नए आदेश के तहत 14 मई को जारी किया गया मजिस्ट्रियल जांच का पुराना आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब केवल रिटायर्ड जस्टिस सुभाष ककड़े की अध्यक्षता वाला न्यायिक आयोग ही इस हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
देवास ब्लास्ट के बाद वायरल फोटो पर सियासी घमासान,“हादसे के बाद दूरी… लेकिन हादसे से पहले किसके साथ खड़े थे नेता?”
देवास में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, पुलिस ने फैक्टरी मालिक को दबोचा
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : कथित मालिक दिल्ली के मुकेश विज पर भी FIR, MR-X अब भी परदे के पीछे
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का mr-x : मेन खिलाड़ी को सामने लाने में फूल रहे हाथ-पैर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman