धन तेरस आज, इस दिन होता है खरीदारी का विशेष महत्व, जानिए पूजन और खरीदारी के लिए कौन-कौन से होंगे शुभ मुहूर्त
The Sootr | Nov 10, 2023, 24:00 IST
धन तेरस आज, इस दिन होता है खरीदारी का विशेष महत्व, जानिए पूजन और खरीदारी के लिए कौन-कौन से होंगे शुभ मुहूर्त
इस साल 10 नवंबर को धनतेरस पूजा है। इस दिन नई चीजों के खरीदारी का विशेष महत्व होता है। इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे।
BHOPAL. धनतेरस पूजा 10 नवंबर यानि शुक्रवार है। इस दिन नई चीजों के खरीदारी का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन आयुर्वेद के भगवान धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है। जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है।
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त कल, यानि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से अगले दिन 11 नवंबर की सुबह तक है।
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 5:47 मिनट से शाम 7:47 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में बर्तन और सोने-चांदी के अलावा वाहन, जमीन-जायदाद के सौदे, लग्जरी चीजें और घर में काम आने वाले अन्य वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं।
धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। इससे धन की कभी कमी नहीं होती। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इस दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश होता है। साथ ही इस दिन एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वहीं धनतेरस के दिन प्लास्टिक की चीज खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करें। वहीं इस दिन दान करना भी शुभ माना जाता है इस दिन दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल जाते है।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजा का मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी का महत्व
धनतेरस पर क्या खरीदें?
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman