/sootr/media/media_files/bED6b2E5DyhIWza6n0AT.png)
ASI सर्वे का 76वां दिन : धार की भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) सर्वे के 76वें दिन इमारत के उत्तर, दक्षिण और पश्चिमी भाग में सर्वे किया गया। इस दौरान टीम को उत्तरी भाग के सर्वे में तीन बड़े पाषाण अवशेष मिले हैं। ये तीनों ही स्तंभ के टुकड़े हैं। इन अवशेषों को विभाग ने संरक्षित कर लिया है। इसका एएसआई परीक्षण करवाया जाएगा। इसकी काल अवधि पता की जाएगी।
पश्चिमी भाग में तैयार किया लेवल
साथ ही सफाई करने के बाद अवशेषों पर बनी हुई आकृति के बारे में भी विवरण पता किया जाएगा। एएसआई टीम ने 50 मीटर के दायरे में भी कुछ स्थान का अवलोकन किया है। इधर, हैदाराबाद से जियालोजालिक सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट नहीं आने से कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। बुधवार को दिनभर तीनों क्षेत्र में काम किया गया। पीछे यानी पश्चिमी भाग में लेवल तैयार किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... इस महंत के चक्रव्यूह में किस तरह उलझी बीजेपी , हार के दस बड़े कारण
उत्तर और दक्षिण भाग में भी मिट्टी हटाने का काम
साथ ही पश्चिमी भाग में खुदाई भी की गई है, जबकि उत्तर और दक्षिण भाग में भी मिट्टी हटाने और लेबलिंग का काम किया गया। उत्तर भाग से जो अवशेष मिले हैं, उनको संरक्षित कर लिया गया है। भोजशाला में दक्षिण और पश्चिमी भाग में सर्वे शुरू होने के पहले ही कुछ सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा था। उसके तहत मिट्टी हटाने आदि का कार्य किया गया है। हिंदू पक्ष के आशीष गोयल ने बताया कि जो अवशेष मिले हैं, वे बड़े स्तंभ के टुकड़े हैं। इसमें एक पिलर बेस मिला है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
ASI सर्वे का 76वां दिन, धार भोजशाला, भोजशाला ASI सर्वे, भोपाल न्यूज