Dhar Bhojshala ASI Survey: 35वें दिन भोजशाला में मिली दीवारनुमा आकृति

Jitendra Shrivastava | Apr 25, 2024, 22:41 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

धार भोजशाला में चल रहे आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के सर्वे का 35वें दिन गुरुवार, 25 अप्रैल को ASI की टीम सर्वे का काम पूरा करके बाहर आई। एएसआई के 14 अधिकारियों सहित 28 मजदूर सुबह 8 बजे भोजशाला पहुंचे थे...

Dhar Bhojshala ASI Survey

INDORE. भोजशाला के ASI सर्वे के 35वें दिन गुरुवार, 25 अप्रैल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम को ऐतिहासिक भोजशाला के भीतरी परिसर में दीवारनुमा संरचना मिली, जिसकी तीन दीवारें एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। अब खोदाई कर यह संरचना क्या है, इसका पता लगाया जाएगा। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि टीम ने भीतरी परिसर में आठ स्थानों का चयन किया है। मध्यप्रदेश के धार भोजशाला में चल रहे आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के सर्वे के 35वें दिन गुरुवार, 25 अप्रैल को ASI की टीम सर्वे का काम पूरा करके बाहर आई। एएसआई के 14 अधिकारियों सहित 28 मजदूर सुबह 8 बजे भोजशाला पहुंचे थे।

दीवार की आकृति दिख रही

हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया की भोजशाला के गर्भ ग्रह में दक्षिण में और पश्चिम में सर्वे का काम गति के साथ चला वही टीम ने कमाल मौला मज्जिद में भी केमिकल ट्रीटमेंट के साथ काम किया वहीं उन्होंने कहा कि बीते आठ दिनों से जो ईंट दिखाई दे रही थी। अब वह खुदाई में दीवार की आकृति के रूप में दिखने लगी हैं। जो दो हिस्सों में जुड़ी हुई है एक पूर्व से पश्चिम की ओर दूसरी उत्तर से दक्षिण की ओर जा रही है। ऐसा स्ट्रक्चर दिखाई दे रहा है आने वाले समय में देखते हैं। वह क्या निकलता है और खुदाई होगी तो उसका स्वरूप पता चलेगा कि वह कितनी नीचे तक है।

हिंदू पक्ष की जीपीआर मशीन से सर्वे की मांग

हिंदू पक्ष ने मांग की है कि ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सहित अन्य मशीनों के माध्यम से सर्वे किया जाए। जीपीआर मशीन से सर्वे के लिए कोर्ट ने भी आदेशित किया है। 35 दिन बाद भी इसका उपयोग नहीं हो पाया है। इसके माध्यम से जमीन के अंदर की धरोहर का पता लगाया जा सकता है।

35 दिनों में 40 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ

आगामी दिनों में टीम में नए विशेषज्ञ जुड़ने वाले हैं। वे उर्दू, अरबी व फारसी के जानकार होंगे। बता दें कि 22 मार्च से भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। 35 दिनों में 40 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया है। एएसआई ने सर्वे के लिए आठ सप्ताह के अतिरिक्त समय देने को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में आवेदन दिया है, इस पर सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

Tags:
  • Dhar Bhojshala ASI Survey
  • सर्वे के 35वें दिन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज