धार भोजशाला पर जैन समाज के दावे की याचिका खारिज
Jitendra Shrivastava | Jul 05, 2024, 18:23 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश की धार भोजशाला में जैन समाज की लगाई याचिका खारिज कर दी गई है। याचिका में भोजशाला में जैन मंदिर और गुरुकुल होने का दावा किया गया था। जिसे इंदौर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है...
मध्यप्रदेश की धार भोजशाला को लेकर सकलचंद जैन दिल्ली की ओर से इंदौर हाईकोर्ट में लगाई याचिका खारिज कर हो गई है। जैन समाज की लगाई याचिका को कोर्ट ने यह कहकर खारिज किया कि याचिका निर्धारित प्रारूप में नहीं है। वहीं, याचिकाकर्ता ने निर्धारित प्रारूप में फिर से याचिका प्रस्तुत करने की बात कही। याचिकाकर्ता ने भोजशाला को जैन मंदिर बताया था साथ ही जैन गुरुकुल होने की बात भी कही थी।
न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की एकल पीठ के सामने भोजशाला पर दावे के मामले में शुक्रवार, 5 जुलाई को सुनवाई हुई। सुनवाई करीब 2 मिनट चली। कोर्ट ने कहा कि याचिका निर्धारित प्रारूप में नहीं है। याचिका प्रस्तुत करने में हुई देरी की वजह भी साफ नहीं है। ऐसी स्थिति में याचिका पर आगे सुनवाई नहीं की जा सकती। वहीं दूसरी तरफ एएसआई ने अभी भोजशाला की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं की है। 15 जुलाई तक का समय कोर्ट ने दिया है। मामले में 22 जुलाई को अगली सुनवाई होना है। सर्वे रिपोर्ट से ही तय होगा कि भोजशाला में मंदिर था या मस्जिद।
अब याचिकाकर्ता निर्धारित प्रारूप में नई याचिका दायर कर सकते हैं। उन्हें ये भी बताना होगा कि याचिका प्रस्तुत करने में देरी क्यों हुई है। बता दें जैन समाज की तरफ से लगाई गई याचिका में दावा किया गया था कि भोजशाला धार के एएसआई के सर्वे में जैन तीर्थंकर और देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली हैं। मूर्तियों को जैन समाज को सौंपा जाए। भोजशाला स्थल पर जैन गुरुकुल और मंदिर था।
याचिका में हुई देरी की वजह साफ नहीं
फिर लगाएंगे याचिका
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA