मनावर BJP नगर महामंत्री अमित शर्मा ने IT से बचने लैपटॉप नाले में फेंका
Sanjay Gupta | Dec 09, 2024, 16:28 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर में आयकर विभाग ने अमित शर्मा द्वारा कच्चे में डायरियों पर सौदे करने का लंबा हिसाब पाया है जो 72 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। वहीं छापे की जानकारी मिलते ही शर्मा ने पास के नाले में अपना लैपटॉप फेंक दिया...
INDORE. धार, मनावर और इंदौर में 12 कारोबारियों के 30 ठिकानों पर हुई आयकर छापे की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इसमें भारी मात्रा में दस्तावेज के साथ ही मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर व अन्य सामान जब्त किया गया है। इस पूरे छापे में मुख्य मामला हवाला के जरिए लेन-देन को शिफ्ट करने के साथ ही कच्ची डायरियों पर प्रॉपर्टी सौदे का सामने आया है। वहीं बीजेपी के मनावर के नगर महामंत्री अमित शर्मा बुरी तरह उलझ गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने धार के मनावर में बीजेपी के नगर महामंत्री अमित शर्मा द्वारा कच्चे में डायरियों पर सौदे करने का लंबा हिसाब पाया है जो 72 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। वहीं छापे की जानकारी मिलते ही शर्मा ने पास के नाले में अपना लैपटॉप फेंक दिया। आयकर टीम को इसकी खबर मिली, उन्होंने लैपटॉप जब्त किया। बताया जा रहा है कि टीम ने सहयोग नहीं करने पर जमकर सख्ती भी दिखाई।
अमित शर्मा मनावर में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। अमित शर्मा को विधानसभा चुनाव में मनावर से बीजेपी से चुनाव लड़ने वाले शिवराज कन्नौज का खास माना जाता है। बताया यहां तक जाता है कि शिवराज कन्नौज ही अमित शर्मा को फंडिंग करते हैं। शिवराज कन्नौज को बीजेपी ने मनावर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। कन्नौज को पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल का टिकट काटकर टिकट दिया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ताओं की नाराजी और सर्वे में जीतने योग्य नहीं होने के कारण बघेल का टिकट काटा था।
इस मामले में 'द सूत्र' ने सीधे शर्मा से बात की उन्होंने कहा कि जो हिसाब से वह पुराना भी उन्होंने जोड़ लिए हैं। वहीं लैपटॉप फैंकने की बात पर बोले कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। जो भी आयकर विभाग ने जानकारी मांगी वह उन्हें दे दी गई है।
इस छापे में राजगढ़ के सराफा कारोबारी केसर ज्वेलर्स के संचालक सचिन सराफ मुख्य निशाने पर रहे हैं, उनकी इंदौर में भी एसबीआर ज्वेलर्स के नाम से दुकान है वहीं पेट्रोल पंप, स्कूल भी है, यह इंदौर के अनुराग नगर में रहते हैं। वहीं राजगढ़ में इसके साथ एसवी ज्वेलर्स, कांतिलाल-शांतिलाल सराफ के यहां भी छापा हुआ। सूत्रों से जानकारी के अनुसार आजकल ज्वेलरी के धंधे से ब्लैक मनी खपाने का काम जोरों से चल रहा है। इसी मामले में आईटी टीम को टिप्स और लिंक मिली थी। इसमें सराफ का धंधा काफी लंबा-चौड़ा हैं, उन पर आयकर विभाग की टीम की अधिक गहन जांच हो रही है। वहीं छापे में हुंडी ब्रोकर हेमंत गोधा पर भी कार्रवाई हुई है। इसके एक बार फिर हुंडियों पर लंबे-चौड़े लेन-देन का हिसाब मिला है। साल 2016-17 में भी इस पर आयकर छापा हो चुका है। इंदौर के कॉटन कारोबारी सुरेश मेहता का भी मामला ब्लैक-व्हाइट मनी वाला ही निकल रहा है।
मप्र और मालवा के सबसे बड़ा सट्टा किंग गोलू उर्फ सावन पहाड़िया के यहां भी लंबा-चौड़ा हिसाब मिला है और सराफ के साथ इसी के घर पर ही सबसे ज्यादा देर तक सर्च चली है। 'द सूत्र' ने खुलासा किया था कि यह 25 साल से सट्टे में हैं और हाल ही में एक केंद्रीय मंत्री ने भी इंदौर की आलीशन कोठी के दीदार किए थे। इसके साथ ही कार्रवाई मनावर के सबसे बड़े बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स आरसी जैन के साथ ही प्रॉपर्टी ब्रोकर राजेश शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जहीर शेख, गोधा के यहां भी हुई थी।
शर्मा ने लैपटॉप नाले में फेंक दिया
शिवराज कन्नौज के करीबी हैं अमित शर्मा
शर्मा बोले- पुराना हिसाब जोड़ लिया
ज्वेलरी के धंधे से ब्लैक-व्हाइट का खेल
सट्टे का कारोबारी गोलू भी मुश्किल में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari