28d71f32-a86
हनी ट्रैप वाले विधायक कालू सिंह ठाकुर का पड़ोसियों ने फोड़ा सिर, जानें वजह
Amresh Kushwaha | Published:
dhar bjp mla kalu singh thakur attack
धार जिले में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। विधायक ने हाल ही में एक महिला पर हनी ट्रैप का आरोप लगाया था।
News In Short
- 19 जनवरी को धार जिले में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर हमला हुआ।
- विधायक अपने खेत पर गए थे। वहीं, इस दौरान वे विवाद में फंस गए और पड़ोसी से झगड़ा हो गया।
- आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विधायक पर पत्थर फेंका, सिर में चोट आई।
- इसी बीच अन्य हमलावरों ने विधायक की पिटाई शुरू कर दी।
- बाद में विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
News in Detail
यह हमला उनके खेत पर किया गया है। इस हमले में विधायक के सिर पर पत्थर लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हाल ही में विधायक कालू सिंह ठाकूर ने आरोप लगाया था कि एक महिला ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही है। इसी कारण वे इन दिनों चर्चा में भी हैं।
जानें क्या है पूरा मामला...
पड़ोसी से शुरू हुआ विवाद और गाली-गलौज
कहासुनी से मारपीट तक पहुंचा मामला
साथी लेकर पहुंचे अस्पताल
हनी ट्रैप मामले को लेकर चर्चा में आए विधायक
आरोपियों ने उनसे एक फोर व्हीलर और 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पूरी खबर को पढ़ने को पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंग पर क्लिक करें...
👉 बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, मांगे 2 करोड़, पुलिस पर मदद न करने के आरोप
आरोपों पर महिला का पलटवार
महिला ने दावा किया कि विधायक ने उसे खुद भोपाल बुलाया था। महिला का कहना है कि वह मदद मांगने गई थी। विधायक ने उसे खुद आने की बात कही थी। उसने कहा कि विधायक ने उसे और उसके बच्चों को गालियां दीं। पूरी खबर को पढ़ने को पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंग पर क्लिक करें...
👉 धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ब्लैकमेल केस में नया मोड़, महिला ने वीडियो जारी कर लगाए आरोप
Sootr Knowledge
विधायक कालू सिंह ठाकुर का राजनीतिक सफर
2018 में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया, और वो चुनाव नहीं लड़ सके।
2023 में भाजपा ने फिर से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया। इस बार उन्होंने पांचीलाल मेड़ा को 700 वोटों से हराया और विधायक बन गए।
ये खबर भी पढ़िए...
3.16 करोड़ में बनाई घटिया सड़क का खुलासा: मामला दबाने में लगे अफसर, दबाई रिपोर्ट, कार्रवाई रोकी
भागीरथपुरा कांड के बाद प्रशासन सख्त, रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari