नर्मदा नदी में 120 किमी चलेगा क्रूज, इन दो राज्यों का बढ़ेगा टूरिज्म

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-28T202024.317
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-28T202024.317

क्रूज में सवार होकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मध्य प्रदेश-गुजरात से अच्छी खबर है। एमपी के धार जिले के मेघनाद घाट से नर्मदा नदी में 120 किलोमीटर क्रूज चलाने का फैसला किया गया है।

मध्य प्रदेश में धार जिले के नर्मदा नदी के किनारे चंदनखेड़ी मेघनाद घाट अब नदी पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां से गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक क्रूज ऑपरेशन ( cruise operation ) के लिए पर्यटन विभाग ( tourism department ) चार करोड़ के कार्यों की डीपीआर तैयार कर रहा है। यह स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ( Statue of Unity ) तक पहुंचेगा। इन दोनों स्थानों के बीच क्रूज चलेगा। इसको लेकर एमपी टूरिज्म ( MP Tourism ) और गुजरात टूरिज्म ( Gujarat Tourism ) के बीच एमओयू पर साइन हो गए है।

मध्य प्रदेश में मां आदि शक्ति के चमत्कारी मंदिर, जहां पर गिरे थे माता सती के अंग

MP का पहला अंतरप्रांतीय जलमार्ग बनेगा

बताया जा रहा है कि क्रूज संचालन के पहले अन्य सभी सुविधाएं मेघनाद घाट पर उपलब्ध करवाने की योजना पर काम किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नर्मदा नदी पर मेघनाद घाट से गुजरात की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक 120 किमी में प्रदेश का पहला अंतरप्रांतीय जलमार्ग बनेगा। क्रूज संचालन के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म और गुजरात सरकार में एमओयू पर साइन हो गए हैं।

दो पोंटून खड़े हैं मेघनाद घाट पर 120 किमी के जल मार्ग पर मध्य प्रदेश और गुजरात सरकार को दो-दो फ्लोटिंग जेटी क्रूज के टर्मिनल के रूप में कार्य करेगी। इसके लिए मध्य प्रदेश को दो पोंटून मिल गए हैं, जो मेघनाद घाट पर खड़े हैं। जल्द ही गुजरात को भी दो पोंटून मिल जाएंगे।

चार करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग, भोपाल के सलाहकार के मुताबिक मेघनाद घाट पर क्रूज संचालन के लिए चार करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसमें जेटी तक जाने के लिए फ्लोटिंग पुल, क्रूज को खड़े रहने के स्थान के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं की जाएंगी। इसके लिए पहले चरण की डीपीआर बनाई है। पर्यटन विभाग द्वारा क्रूज संचालन के लिए कंपनियों से चर्चा की जा रही है।

यह है स्पेशल 1. गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को मध्य प्रदेश के स्टैच्यू ऑफ वननेस ओंकारेश्वर से जोड़ा जाएगा। 2. गुजरात के केवड़िया से प्रदेश के मेघनाद तक 120 किमी की यात्रा जलमार्ग क्रूज से होगी। 3. मेघनाद घाट से ओंकारेश्वर तक की यात्रा बस द्वारा पर्यटकों को करवाई जाएगी। 4. 120 किमी जल मार्ग में तीन स्थानों पर पर्यटकों को क्रूज से उतारकर आदिवासी संस्कृति से रूबरू कराए जाने की योजना है। 5. मध्य प्रदेश में मेघनाद घाट से ओंकारेश्वर तक सड़क मार्ग के मध्य बाग गुफा, डायनासोर पार्क, मांडू और महेश्वर जैसे पर्यटन स्थल का भ्रमण कराने की योजना है। 7. गुजरात के साथ मध्य प्रदेश से भी क्रूज संचालन किया जाएगा। इसमें गुजरात पर्यटन विभाग स्टैच्यू आफ यूनिटी के आसपास के पर्यटन स्थल जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है।

रिसोर्ट बनाने पर हो रहा विचार

नर्मदा नदी के किनारे एक कंपनी की टीम ने मेघनाद घाट का दौरा किया। टीम ने बताया कि नर्मदा किनारे रिसोर्ट बनाने को लेकर हमारी मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग से चर्चा चल रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • धार न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात न्यूज
  • गुजरात
  • नर्मदा नदी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नर्मदा नदी में क्रूज
  • 120 किमी क्रूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर