कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को बेचा, दोस्त ने कई बार किया रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दभरी कहानी

धार निवासी महिला ने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पति ने जुए में कर्ज चुकाने के लिए पहले गहने गिरवी रखे, फिर पत्नी को जबरन दोस्त के पास भेजा।

author-image
Rohit Sahu
New Update
mp news debt husband  friend wife
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जुए में लाखों रुपये हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जबरन अपने दोस्त के पास भेज दिया। पति ने ऐसा 2 बार किया। तीसरी बार पत्नी ने तंग पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पहले इंदौर के महिला थाने में दर्ज किया गया था, जहां से इसे धार ट्रांसफर किया गया। पीड़िता और उसका पति धार जिले के निवासी हैं। बताया गया है कि महिला की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला को पता चला कि उसके पति को जुआ खेलने की लत है, जिसके चलते उस पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ गया। पहले तो पति ने कर्ज चुकाने के लिए पत्नी के गहने गिरवी रखे,और उस पर घर से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी करता था।

2 बार किया पत्नी का सौदा

महिला के अनुसार, उसका पति अपने गुड़गांव निवासी दोस्त अभिमन्यु से भी कर्ज लेता था। एक दिन उसने धमकी दी कि कर्ज चुकाने के लिए अभिमन्यु के साथ रहना होगा, वरना बेटी की जान चली जाएगी। पति ने उसे फ्लाइट से दिल्ली भेजा और अभिमन्यु के पास छोड़ दिया। वहां अभिमन्यु ने बताया कि उसने महिला को 50 हजार रुपए में खरीदा है। इस दौरान कई बार रेप किया गया।

 महिला ने कहा कि पिछले साल उसका पति उसे इंदौर ले आया। यहां एक फ्लैट में दोनों साथ रहने लगे। फ्लैट की बिल्डिंग में ही रहने वाले एक व्यक्ति से पति की दोस्ती हो गई। इसके बाद वह महिला से उस व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

फोन पर भाई को बताई आपबीती

महिला ने बताया कि जब पति ने उसे फिर से दिल्ली भेजने का दबाव बनाया तो विरोध करने पर मारपीट की। एक दिन उसने अभिमन्यु को इंदौर बुलाया और होटल में छोड़ दिया। महिला ने अपने भाई को फोन कर पूरी बात बताई। भाई ने पति का विरोध किया, तो पति ने माफी मांग ली। लेकिन 6 दिन पहले फिर वही बात दोहराई। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पति और उसके दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें...अब च्वाइस सेंटर में नहीं होगा आधार कार्ड से संबंधित काम, केंद्र-राज्य सरकार का आदेश जारी

पति गिरफ्तार, दोस्त फरार

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दोस्त के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है उसकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें...जमानत पर छूटे रेप के आरोपी की पीड़िता ने करवाई हत्या, पति के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

जुए में पत्नी को लगाया दांव पर | MP News | रेप केस 

रेप केस मध्य प्रदेश MP News जुए में पत्नी को लगाया दांव पर धार Dhar