बात नहीं करने पर क्लासमेट ने की 12वीं की छात्रा की हत्या, २४ घंटे में गिरफ्त में
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 05, 2025, 13:11 IST
Classmate killed girl
मध्य प्रदेश के धार जिले में 12वीं की छात्रा की उसके क्लासमेट ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का कारण लड़की का लड़के से बात नहीं करना बताया जा रहा है।
MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले से 70 किलोमीटर दूर कलाल्दा बेलाली गांव में एक 12वीं की छात्रा की हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त सामने आई जब शनिवार को युवती का शव गांव के पास एक खेत में मिला।पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्या कांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना स्थल पर एसडीओपी अनु बेनीवाल, टीआई ईश्वर सिंह चौहान और फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे थे। शव गांव के पास मंडावदी नदी के किनारे खेत में पाया गया था। हत्या के अगले दिन ही आरोपी पकड़ा गया।ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पता चला कि विकास पहले भी मृतका को परेशान करता था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसने चाकू से गला रेतकर मार डाला। जांच में पता चला कि 21 साल का विकास वास्केल सृष्टि के साथ ही क्लास में पढ़ता था। दोनों में बातचीत हुआ करती थी।
घटना के बाद से सृष्टि के माता-पिता के रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है बेटी के हत्यारे को मृत्युदंड मिलना चाहिए। सृष्टि के पिता प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं।
thesootr links
क्लासमेट ही निकला हत्यारा
जांच के दौरान पता चला कि हत्या करने वाला युवक विकास वास्केल है, जो मृतका का सहपाठी था। आरोपी और मृतका दोनों एक ही स्कूल और गांव से हैं। पुलिस के अनुसार विकास लंबे समय से छात्रा का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था।छात्रा ने जब बात करने से इनकार किया तो आरोपी ने चाकू से गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने छात्रा को यह कहकर बुलाया था कि सिर्फ आज एक बार आ जाओ फिर कभी बात मत करना। मिलने पर दोनों में बहस हुई और विकास ने लड़की का गाला काट दिया।
एक दिन में पकड़ा गया
फांसी मिलनी चाहिए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava