मंडला में फैला डायरिया 7 लोगों की मौत, 150 बीमार, बचाव में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
Sandeep Kumar | Jul 27, 2024, 23:11 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T224654.468
मध्य प्रदेश के मंडला में पिछले दस दिनों की अंदर डायरिया के प्रकोप से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा बीमार हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला जिले में पिछले दस दिनों में डायरिया और पानी से होने वाली अन्य बीमारियों के कारण पांच महिलाओं व एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 लोग बीमार हो गए। मंडला के जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. यतीन्द्र झारिया बताया कि घुघरी ब्लॉक के देवराहा बहमनी गांव में चार और बिछिया ब्लॉक के माधोपुर गांव में तीन लोगों की डायरिया के कारण मौत हो गई।
![4d49106c-5d2]()
वहीं, माधोपुर गांव निवासी सातवें व्यक्ति की शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। झारिया ने बताया कि दोनों ब्लॉकों में डायरिया और जल से पैदा होने वाली बीमारियों के कारण करीब 150 लोग बीमार हो गए हैं। घुघरी ब्लॉक के कुछ मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्वास्थ्य टीमें इन इलाकों में डायरिया पर नियंत्रण पाने के लिए जुट गई हैं। साथ ही टीम की तरफ से लोगों को डायरिया से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने शुक्रवार ( 26 जुलाई ) को बताया कि उमरिया जिले के दो गांवों में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की डायरिया से मौत हो गई और छह अन्य लोग इस बीमारी से संक्रमित हो गए। उन्होंने बताया कि मामले सामने आने के बाद क्षेत्र के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आपको बता दें कि साफ पेयजल और पर्याप्त स्वच्छता व सफाई के माध्यम से डायरिया रोग के एक महत्वपूर्ण अनुपात को रोका जा सकता है। फिलहाल जिले में डायरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य टीमें जुट गईं हैं।
![sandeep mishr]()
4d49106c-5d2
बचाव में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक निलंबित
ऐसे रोका जा सकता है डायरिया को
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari