इंदौर की देपालपुर सीट पर बीजेपी के मनोज पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, निर्दलीय लड़ेंगे जबरेश्वर सेना के राजेंद्र चौधरी
BP Shrivastava | Oct 18, 2023, 24:00 IST
इंदौर की देपालपुर सीट पर बीजेपी के मनोज पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, निर्दलीय लड़ेंगे जबरेश्वर सेना के राजेंद्र चौधरी
इंदौर की देपालपुर विधानसभा सीट पर पांचवीं बार बीजेपी से चुनाव में उतरने जा रहा मनोज पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जबरेश्वर सेना के राजेंद्र चौधरी ने यहां से निर्दलीय चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी है।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर की देपालपुर विधानसभा सीट पर पांचवीं बार बीजेपी से चुनाव में उतरने जा रहा मनोज पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जबरेश्वर सेना के राजेंद्र चौधरी ने यहां से निर्दलीय चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी है। साथ ही बता दिया कि वह 30 अक्टूबर को सुबह दस बजे नामांकन पत्र भरने के लिए रैली निकालकर जाएंगे। इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विशाल पटेल भी मैदान में हैं और वह मौजूदा विधायक भी हैं।
क्यों बीजेपी की मुश्किलें बढ़ेंगी
चौधरी हिंदूवादी नेता हैं और वह देपालपुर के ही स्थानीय निवासी हैं। उनके लिए देपालपुर विधानसभा से लेकर सांवेर, उज्जैन तक में विरोध प्रदर्शन हुआ। देपालपुर में उनके गुर्जर समाज का वोट बैंक 30 हजार मतदाताओं का बताया जाता है। ऐसे में यदि बीजेपी के वोट कटकर चौधरी की ओर गए तो फिर मनोज पटेल के लिए मुश्किल हो जाएगी। वहीं यह असर सांवेर सीट से लेकर अन्य छह-सात सीट पर भी हो सकता है।
सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत वाली सीट है देपालपुर
देपालपुर इंदौर जिले की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत वाली सीट है। यहां 80 फीसदी से ज्यादा वोटिंग होती है। यहां साल 2003 से बीजेपी की ओर से मनोज पटेल लड़ रहे हैं, उनका रिकार्ड एक चुनाव जीत और एक हारने का है। वह 2003, 2013 में जीते तो 2008 और 2018 में हारे थे। वहीं कांग्रेस के विशाल पटेल ने 2018 में पहली बार देपालपुर से चुनाव लड़ा और मनोज पटेल से नौ हजार से ज्यादा वोट से जीते थे। साल 2023 में उनका नाम आते ही चौधरी समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया था, लेकिन जब उनका टिकट नहीं कटा तो फिर आखिरकार चौधरी ने उम्मीदवारी घोषित कर दी और निर्दलीय नामांकन भरने का बोल दिया है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari