पीएम मोदी के समझाने के बाद भी डिजिटल अरेस्ट, 40.60 लाख की ठगी

Sanjay Gupta | Oct 29, 2024, 15:02 IST
Share
डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में हाल ही में लोगों को समझाया कि अगर आपको कभी ऐसा कोई कॉल आए तो पहले रुको, सोचो और एक्शन लो। किसी भी व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी न दें।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में हाल ही में लोगों को समझाया कि अगर आपको कभी ऐसा कोई कॉल आए तो पहले रुको, सोचो और एक्शन लो। किसी भी व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी न दें। वीडियो कॉल पर कभी भी पूछताछ नहीं की जाती है। ऐसे में कभी भी पैसे की मांग नहीं की जाती है। लेकिन इसके बाद भी इंदौर में डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी थम नहीं रही है। अब 71 साल के बुजुर्ग को ठगा गया है।

मन की बात का 115वां एपिसोड : PM ने किया Digital Arrest का जिक्र, जानें

40.60 लाख की ठगी

इलेक्ट्रिक कंपनी में काम करने वाले 71 साल के बुजुर्ग के साथ डिजिटल अरेस्टिंग का डर बताकर 40 लाख 60 हजार की ठगी हुई है। ठगी में पहले मुंबई पुलिस के अधिकारी बनकर डराया गया और फिर सीबीआई अधिकारी के नाम से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर डराया गया।

इस तरह हुई घटना

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 71 साल के धनश्याम के साथ 40 लाख 60 हजार की ठगी हुई है। इसमें जिस नंबर से कॉल आए वह दो मोबाइल नंबर थे, उन नंबर धारकों के खिलाफ 318(4), 319(2), 336( 3 ), 338, 340( 2 ), 3( 5 ) BNS में केस रजिस्टर्ड किया गया है। धनश्याम ने बताया कि तीन अक्टूबर को मुंबई की बांद्रा पुलिस के अधिकारी बनकर कॉल आया। उन्होंने कहा कि केरना बैकं से 2.60 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है और आपके मोबाइल नंबर का उपयोग हुआ है। आपके खाते में 15 फीसदी का कमीशन आया है। आपको अरेस्ट करने के कागज भेजे हैं। पुलिस अरेस्ट करेगी. सीबीआई भी पूछताछ करेगी।

इंदौर में आरआर कैट के सीनियर साइंटिस्ट और उनकी पत्नी को 6 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 71.33 लाख

मैनेजर को भी कर लिया अरेस्ट

जब घनश्याम ने कहा कि मेरा वहां खाता नहीं है तो फिर इस पर कहा गया कि मैनेजर को गिरफ्तार किया है और वहां पासबुक आपके नाम की भी मिली है। फिर सीबीआई अधिकारी जिसका नाम आकाश कुलकर्णी बताया उसके नाम से भी कॉल कांफ्रेंस हुई। सीबीआई अधिकारी बनने आकाश ने बातचीत के बाद अंकाउट की जानकारी मांगी जो उन्हें दे दी। आकाश ने कहा कि, आप अकांउट में पड़े कमीशन के 15 प्रतिशत रुपए जमा करा दीजिए। जांच में निर्दोष हुए तो राशि लौटा दी जाएगी। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर करीब 40 लाख 60 हजार की रकम उनके बताए गए अंकाउट में डाली दी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Indore News
  • पीएम मोदी
  • Madhya Pradesh News
  • Madhya Pradesh News in Hindi
  • इंदौर में डिजिटल अरेस्ट
  • डिजिटल अरेस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा