पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सीएम मोहन यादव की 15 मिनट मुलाकात, बोले तुलसी का टिकट कटेगा
Sanjay Gupta | Jul 23, 2026, 18:13 IST
digvijay-mohan-yadav-tulsi-tikat
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सीएम डॉ. मोहन यादव की आज इंदौर एयरपोर्ट पर 20 मिनट तक चर्चा हुई। इसमें पांच मिनट तक गोपनीय कान में चर्चा हुई। इस दौरान वहां मौजूद बीजेपी नेता हैरान रह गए।
Indore. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सीएम डॉ. मोहन यादव की चर्चा ने बीजेपी के गलियारे में सभी के कान खड़े कर दिए हैं। इस मुलाकात के दौरान दिग्गी ने तो सीएम मोहन यादव के सामने बीजेपी नेता सावन सोनकर को साफ बोल दिया कि सांवेर से चुनाव की तैयारी करो इस बार तुलसी (सिलावट) का टिकट कट रहा है।
दरअसल सिंह इंदौर से पुणे जा रहे थे। वहीं मोहन यादव भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों की लाउंज में मुलाकात हुई। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, सावन सोनकर सहित कई नेता मौजूद थे। दोनों के बीच करीब 15 से 20 मिनट चर्चा चली और इस दौरान बीच में पांच मिनट कान में भी बात हुई जिसे कोई सुन नहीं सके।
दिग्गी ने इस दौरान सभी के सामने सावन सोनकर को कह दिया कि सांवेर विधानसभा (यह एससी सीट है) से टिकट की तैयारी करो। बीजेपी इस बार तुलसी का टिकट काट रही है। वहीं महापौर भार्गव से कहा कि मैं भंवरकुआं गया वहां छात्र आंदोलन हो रहा है।
रात को रीगल भी गया वहां वाल्मिकी समाज बैठा हुआ है। आपको वहां जाकर चर्चा करना चाहिए। वहीं एक कार्यकर्ता गोपाल यादव को उन्होंने सीएम मोहन यादव से मिलवाया और कहा कि हमारे पास भी एक यादव है। इस पर गोपाल यादव ने कहा कि गोपाल आपका है और यादव सीएम सर का।
हाल ही में उज्जैन जिले में ट्रस्ट को लेकर जीतू पटवारी ने आरोप लगाए थे और 500 करोड़ के घोटाले की बात कही थी। कहा था कि ट्रस्ट को 1 रुपए में जमीन दी गई। वहीं सिंह ने इस मामले में टिप्पणी की थी कि कुल दलाल लोग जानकारी देते हैं। इसमें भ्रष्टाचार वाली बात नहीं है। यह सरकारी ट्रस्ट है।
कांग्रेस शासन काल में भी सुविधा दी गई। इसके बाद मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने इससे पल्ला झाड़ा और कहा था कि जीतू की बात के साथ कांग्रेस है और ट्रस्ट में घोटाला हुआ। लेकिन दिग्विजय सिंह के बयान के बाद कांग्रेस इस मामले में बैकफुट पर आ गई और सीएम मोहन यादव को बड़ी राहत मिली थी।
वाल्मिकी समाज के निगम के कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा है। इसी को लेकर यह रीगल पर धरने पर बैठे हैं। दिग्गी ने यही मुद्दा उठाते हुए महापौर को कहा कि उनसे मिल लीजिए। इस पर महापौर ने उन्हें कहा कि यह आपके बोए हुए बीज है, हम तो नियमितीतकरण की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। इस पर हंसी का माहौल हो गया।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में NEYU की न्याय यात्रा रोकने पुलिस बल तैनात, 15 से ज्यादा छात्र नेता गायब
मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज इंदौर में शुरू, 175 करोड़ की लागत, सीएम ने किया लोकार्पण
एमपी में अवैध हूटर का बढ़ रहा क्रेज, VIP रौब दिखाने में भोपाल-इंदौर सबसे आगे
इंदौर-अलीराजपुर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लवकुश ब्रिज का करेंगे शुभारंभ
इस तरह हुई मुलाकात
दिग्गी ने तुलसी के टिकट कटने की कह दी बात
रात को रीगल भी गया वहां वाल्मिकी समाज बैठा हुआ है। आपको वहां जाकर चर्चा करना चाहिए। वहीं एक कार्यकर्ता गोपाल यादव को उन्होंने सीएम मोहन यादव से मिलवाया और कहा कि हमारे पास भी एक यादव है। इस पर गोपाल यादव ने कहा कि गोपाल आपका है और यादव सीएम सर का।
उज्जैन में ट्रस्ट घोटाले पर जीतू के आरोप खारिज किए थे
कांग्रेस शासन काल में भी सुविधा दी गई। इसके बाद मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने इससे पल्ला झाड़ा और कहा था कि जीतू की बात के साथ कांग्रेस है और ट्रस्ट में घोटाला हुआ। लेकिन दिग्विजय सिंह के बयान के बाद कांग्रेस इस मामले में बैकफुट पर आ गई और सीएम मोहन यादव को बड़ी राहत मिली थी।
वहीं महापौर ने भी दिया जवाब
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में NEYU की न्याय यात्रा रोकने पुलिस बल तैनात, 15 से ज्यादा छात्र नेता गायब
मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज इंदौर में शुरू, 175 करोड़ की लागत, सीएम ने किया लोकार्पण
एमपी में अवैध हूटर का बढ़ रहा क्रेज, VIP रौब दिखाने में भोपाल-इंदौर सबसे आगे
इंदौर-अलीराजपुर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लवकुश ब्रिज का करेंगे शुभारंभ
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari