बीजेपी के आरोप पर बोले दिग्विजय- कुरीतियों के खिलाफ पहले भी हुए आंदोलन, मेरे पास कारों का शीशा तोड़ने के लिए पत्थर मिसाइल नहीं है!
The Sootr | Sept 08, 2023, 24:00 IST
बीजेपी के आरोप पर बोले दिग्विजय- कुरीतियों के खिलाफ पहले भी हुए आंदोलन, मेरे पास कारों का शीशा तोड़ने के लिए पत्थर मिसाइल नहीं है!
भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस की पदयात्रा की गई। इस दौरान दिग्विजय सिंह यात्रा में शामिल हुए
BHOPAL. भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस की पदयात्रा की गई। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह यात्रा में शामिल हुए। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बयान दिया था जिस पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन में कुरीतियों के खिलाफ पहले भी आंदोलन हुए हैं।
मटकी फोड़ महोत्सव में पहुंचे गोविंदा
नेहरू नगर में आयोजित मटकी फोड़ महोत्सव में भी पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिल्म अभिनेता गोविंदा के आने पर कहा कि भोपाल शहर में गोविंदा आला रे। बता दें कि इस महोत्सव में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ पहुंचे थे।
बीजेपी के आरोप पर बोले दिग्विजय
नीमच में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव हुआ था, जिस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसका इल्जाम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर लगाया था। इस आरोप पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'बात यह है कि मेरे पास कौन सी पत्थर मिसाइल है, जो भोपाल में बैठकर उनकी कारों का शीशा तोड़ दूं।'
आशीष अग्रवाल ने किया ट्वीट
दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि 'भूल गए क्या, जब आपके हिंदू विरोधी बयान के चलते एआईसीसी के सदस्य विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी से आपके हिंदू विरोधी बयानों पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन रोक नहीं लग सकी, क्योंकि कांग्रेस में जैसे नागनाथ, वैसे सांपनाथ। याद रखिए, सनातन विरोधी करतूतों के चलते घमंडिया गठबंधन तो औंधे मुंह गिरेगा ही, मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा भी साफ होना तय है।'

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman