बुदनी उपचुनाव : दिग्विजय की कार्तिक को समझाइश, बोले- बेटा ऐसा न करो
Raj Singh | Oct 25, 2024, 12:08 IST
digi_kartik.
बुदनी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इस बीच शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने चुनाव प्रचार के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें अपने पिता से सीखने की सलाह दे दी है।
मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान बुदनी सीट पर जोरदार प्रचार कर रहे हैं ताकि इस सीट पर जीत हासिल की जा सके। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान कार्तिकेय के दिए एक बयान से सियासत तेज हो गई है। कार्तिकेय के बयान पर अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे भाषण मत दो। आप मेरे बेटे नहीं पोते जैसे हैं। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो।
दरअसल कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अगर गलती से भी यहां कांग्रेस का विधायक आ गया तो गांव में एक ईंट भी नहीं लगने वाली। उन्नीस बीस होता है तो समझिए किसका नुकसान होगा? अपने पैरों पर हम क्यों कुल्हाड़ी मारें भाई। अपनी पोलिंग में गड़बड़ी कर हम क्यों अपनी इज्जत खराब करें। उन्होंने आगे कहा था कि, हमको नहीं जाना क्या मुख्यमंत्री जी के पास काम कराने के लिए? क्या हमको नहीं जाना केंद्रीय कृषि मंत्री के पास काम करवाने? अगर उन्नीस बीस हुआ तो कैसे जाएंगे काम करवाने?
बुदनी उपचुनाव: फिर वायरल हुआ पोस्टर, सीएम व प्रदेशाध्यक्ष की फोटो गायब
इसी बयान को लेकर दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कार्तिकेय चौहान को नसीहत देते हुए लिखा है कि कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया। आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने के जिम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें।
thesootr links
"बुदनी में अगर कांग्रेस का प्रत्याशी जीता तो एक भी ईंट नहीं लगेगी" - केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने X पर ट्वीट कर कार्तिकेय को दी समझाइश, कहा - "कार्तिकेय अभी से इस प्रकार… pic.twitter.com/mzNpI9mTgB
— TheSootr (@TheSootr) October 25, 2024
कार्तिकेय सिंह चौहान ने क्या कहा था?
बुदनी उपचुनाव: फिर वायरल हुआ पोस्टर, सीएम व प्रदेशाध्यक्ष की फोटो गायब
दिग्विजय ने दी नसीहत
कार्तिकये अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता @ChouhanShivraj जी से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। १० साल तक मैं मुख्य मंत्री रहा लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज क़ानून में… https://t.co/BPi5neHNgy
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) October 25, 2024
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari