दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण को बताया अपराधी, दोनों के क्रिमिनल रिकॉर्ड, मामला रामेदव के अभिन्न मित्र दीक्षित की मौत का

Pooja Kumari | Nov 29, 2023, 24:00 IST
Share
दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण को बताया अपराधी, दोनों के क्रिमिनल रिकॉर्ड, मामला रामेदव के अभिन्न मित्र दीक्षित की मौत का
दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण को बताया अपराधी, दोनों के क्रिमिनल रिकॉर्ड, मामला रामेदव के अभिन्न मित्र दीक्षित की मौत का

सुप्रीम कोर्ट में अपने विज्ञापनों के लिए फटकार खा चुके बाबा रामदेव पर अब पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा हमला बोला है।

संजय गुप्ता, INDORE. सुप्रीम कोर्ट में अपने विज्ञापनों के लिए फटकार खा चुके बाबा रामदेव पर अब पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा हमला बोला है। सिंह ने सीनियर जर्नलिस्ट श्याम मीरा सिंह के बाबा रामदेव पर जुड़ी एक स्टोरी को बाबा रामदेव के दबाव में यूट्यब से हटाए जाने संबंधी आरोप लगाए जाने के बाद यह ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि- रामदेव बालकृष्ण का इतिहास जानना आवश्यक है, इनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, पीएमओ इंडिया तक जांच को उजागर करना चाहिए। सिंह के साथ ही कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी बाबा रामदेव को घेरा है।

बाबा रामदेव को लेकर श्याम मीरा सिंह का दावा

राजीव दीक्षित की संदिग्ध मौत को लेकर बनाई, मेरी वीडियो को, बाबा रामदेव की शिकायत के बाद, YouTube ने भारत में ब्लॉक कर दिया है। इस वीडियो को अब तक 15 लाख लोगों ने Youtube पर देखा था। फेसबुक पर करीब 5 लाख 90 हजार लोगों ने देखा। राजीव दीक्षित रामदेव के मित्र थे। मैंने सिर्फ ये पूछा था कि जब साल 2019 में नरेंद्र मोदी वाले पीएमओ ने भी राजीव दीक्षित की मौत की जांच का आदेश दिया था, तो उस जांच का क्या हुआ? वो जांच आजतक बाहर क्यों नहीं आई? एक तथ्य बताया था कि रामदेव के कहने पर ही राजीव दीक्षित का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया गया था। राजीव दीक्षित के सहयोगियों ने रामदेव से बार-बार अनुरोध किया था, कि राजीव दीक्षित का पोस्ट-मार्टम करवाएं। लेकिन रामदेव का तर्क था कि हिंदू धर्म में पोस्टमार्टम नहीं होता, मैंने अपनी तरफ से रामदेव पर एक भी आरोप नहीं लगाया। सिर्फ यही बताया कि रामदेव का ये कहना है और राजीव दीक्षित के समर्थकों का ये कहना। इस पर मैंने अपनी तरफ से कोई राय नहीं दिया था। रामदेव की टीम की तरफ से पहले भी मुझे एक फेक ईमेल आया था कि इस वीडियो को हटा दूं, लेकिन मैंने नहीं हटाया। लेकिन आज हद हो गई जब रामदेव ने Youtube के माध्यम से ही वीडियो हटवा दी।

इस वीडियो में मैंने रामदेव के कई दावों का जिक्र किया था, जो झूठे थे

  • 1. रामदेव ने आस्था टीवी के मंच से कहा था कि रामदेव ने राजीव दीक्षित से लास्ट टाइम में 4 घंटे बात की थी, जब राजीव के छोटे भाई भी उपस्थित थे। लेकिन राजीव के छोटे भाई ने बताया कि वे राजीव की मौत के बाद पहुंचे थे, फिर कैसे रामदेव ने राजीव से उनकी उपस्थिति में बात कर ली? वो भी 4 घंटे?
  • 2. रामदेव ने दावा किया था कि राजीव को हार्ट और डायबिटीज की बीमारी थी, उनके परिवार में भी ये बीमारी थी। लेकिन राजीव के भाई बताते हैं कि न तो राजीव को कोई हार्ट या डायबिटीज की बीमारी थी और न उनके परिवार में इससे संबंधित ऐसी कोई बीमारी है। फिर रामदेव ने आस्था टीवी के मंच से झूठ क्यों बोला?
  • 3. रामदेव ने कहा था कि उन्होंने राजीव के इलाज पर (कथित हार्ट अटैक वाले दिन) 25 लाख खर्च किए थे। जबकि अस्पताल के बिल बताते हैं कि मात्र 27 हजार खर्च हुए थे।
  • 4. मेरा सवाल रामदेव से अधिक पीएम ऑफिस से था कि जब 2019 में राजीव दीक्षित की मौत को लेकर पीएमओ ने जांच का आदेश दिया था तो दुबारा जांच करने के पीछे क्या कारण थे? क्या पीएमओ भी मानता है कि राजीव की मौत संदिग्थ थी? अगर दुबारा जांच करने के लिए पर्याप्त कारण थे, तो उस जाँच का क्या हुआ? उसके बारे में आजतक कोई खबर बाहर क्यों नहीं आई?
  • 5. क्या बाबा रामदेव नहीं चाहते कि उनके अभिन्न मित्र राजीव दीक्षित की संदिग्ध मौत के पीछे की जांच हो? उन्हें न्याय मिले? क्या राजीव दीक्षित के करोड़ों समर्थकों को उनकी मौत के पीछे का असली कारण नहीं पता चलना चाहिए?

बाबा पर लगातार हमलावर रहे सिंह

यह पहला मौका नहीं है जब सिंह ने बाबा रामदेव को घेरा है। दिग्विज सिंह शुरू से ही बाबा रामदेव को लेकर हमलावर रहे हैं और उनकी दवाओं, उत्पादों पर हुए दावों पर लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं। बाबा रामदेव भी अपने उत्पादों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसके पहले कोविड के दौरान दवा बाजार में लाने पर और दावा करने पर भी आपत्ति ली गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनके उत्पादों को लेकर किए जाने वाले प्रचारों पर आपत्ति ली है।

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Baba Ramdev
  • Balkrishna
  • Baba Ramdev and Balkrishna have criminal records
  • Rajiv Dixit
  • बाबा रामदेव
  • बालकृष्ण
  • बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर है क्रिमिनल रिकॉर्ड
  • राजीव दीक्षित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज