दिग्विजय सिंह की चुनाव याचिका पर सांसद नागर और निर्दलीय की याचिका पर इंदौर सांसद लालवानी को नोटिस

Sanjay Gupta | Jul 31, 2024, 20:37 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह की इलेक्शन पिटीशन में उच्च न्यायालय ने दो सांसदों को नोटिस जारी किए। सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने पक्ष रखा...

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की याचिका पर इलेक्शन कमीशन इंडिया और राजगढ़ सांसद रोडमाल नागर को हाईकोर्ट से नोटिस जारी हो गए हैं। नोटिस का जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है और सितंबर में फिर सुनवाई होगी। इस तरह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर फार्म भरने वाले धर्मेंद्र सिंह झाला की याचिका पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य को नोटिस जारी हुए हैं।

दिग्विजय सिंह ने यह लगाई आपत्ति

सिंह ने अपनी याचिका में आपत्ति ली है कि ईवीएम रखने के लिए जारी मानकों का पालन चुनाव अधिकारियों ने नहीं किया है। साथ ही ईवीएम में डले वोटों का पर्चियों से मिलान सही तरीके से नहीं हुआ है। इसके चलते यह चुनाव रद्द किया जाए। सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह की इलेक्शन पिटीशन में उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किए। सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने पक्ष रखा, साथ में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता वरुण चोपड़ा, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता रवींद्र छाबरा, पूर्व उप महाधिवक्ता अंशुमान श्रीवास्तव और जेरी लोपेज उपस्थित हुए।

निर्दलीय झाला की याचिका पर भी नोटिस

वहीं इंदौर में निर्दलीय प्रत्याशी तौर पर फार्म भरने वाले धर्मेंद्र झाला ने उनके नाम वापसी गलत तरीख से होने को लेकर इलेक्शन पिटीशन दायर की हुई है। इस पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग, रिटर्निंग अधिकारी इंदौर, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। झाला का आरोप है कि 29 अप्रैल को नाम वापसी के फार्म पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे और किसी फर्जी व्यक्ति ने गलत तरीके से नाम वापसी फार्म दे दिया। गलत तरीके से नाम वापस हुआ है और इस कारण से यह चुनाव प्रक्रिया पूरी गलत तरीके से हुई है। इसे रद्द किया जाए।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • चुनाव आयोग
  • सांसद शंकर लालवानी
  • बीजेपी सांसद रोडमल नागर
  • चुनाव याचिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई