दिग्विजय सिंह का सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा, जानें पूरा रूट
Arohi Raj | Oct 20, 2026, 15:46 IST
दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी पैदल चलेंगे।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मंगलवार, 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है। यह पदयात्रा उज्जैन से अयोध्या तक करीब 950 किलोमीटर लंबी होगी। इसे लगभग 70 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। यात्रा से पहले उन्होंने पत्नी अमृता सिंह के साथ शिवलिंग का पूजन किया।
उज्जैन में महाकाल दर्शन से शुरू हुई यात्रा
यात्रा उज्जैन के पटनी बाजार, गोपाल मंदिर और कंठाल चौराहे से होकर गुजरी। इसका पहला पड़ाव कानीपुरा में होगा।
यात्रा का रूट क्या रहेगा?
70 दिन तक जारी रहेगी पदयात्रा
30 से 40 लाख रुपए खर्च का अनुमान
- रोजाना खर्च: करीब 30 से 50 हजार रुपए।
- छोटे पड़ावों पर: 20 से 30 हजार रुपए।
- बड़े पड़ावों पर: 50 से 60 हजार रुपए।
- कुल खर्च: लगभग 30 से 40 लाख रुपए।
रथ में राम-सीता और पांच नदियों का जल
बता दें रथ का निमार्ण भरत पोरवाल के निर्देशन में महावीर जैन और सतीश शर्मा ने किया है।
यात्रा में कौन-कौन जुड़ेंगे?
दो शंकराचार्यों के समर्थन पर क्या बोले परमार?
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने यात्रा को समर्थन और आशीर्वाद दिया है।
By: महेश परमार, विधायक, कांग्रेस
फराह खान ने क्यों कहा सत्य की लड़ाई?
मैं अपनी इच्छा से इस यात्रा में शामिल हुई हूं। मुझे अपने समाज से किसी तरह की धमकी नहीं मिली है।
By: फराह खान, यात्रा में शामिल प्रतिभागी
गांवों में खाने-पीने और रुकने का इंतजाम
अब सवाल है कि इस यात्रा का खर्च कौन उठाएगा? अनुमान है कि छोटे गांवों में एक दिन का खर्च 20 से 30 हजार रुपए होगा। वहीं, बड़े पड़ावों पर 50 से 60 हजार रुपए तक खर्च हो सकते हैं।
पूरी यात्रा पर रोजाना करीब 30 से 50 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है। 70 दिन की इस यात्रा का कुल खर्च 30 से 40 लाख रुपए तक पहुंच सकता है।
FAQs
- दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत कब और कहां हुई?
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 20 अक्टूबर 2026 को उज्जैन से शुरू हुई। - इस यात्रा का मुख्य मार्ग क्या होगा?
यात्रा उज्जैन से होते हुए मध्य प्रदेश के तराना, शाजापुर, सारंगपुर, खुजनेर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर और चंदेरी की तरफ बढ़ेगी, और अंत में अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचेगी। - इस यात्रा का कुल खर्च कितना होगा और इसे कैसे प्रबंधित किया जाएगा?
इस यात्रा का कुल खर्च लगभग 30 से 40 लाख रुपयों का अनुमान है, जिसमें रोजाना 30 से 50 हजार रुपयों का खर्च होगा। खाने-पीने और रुकने का इंतजाम रास्ते में आने वाले गांवों के लोग करेंगे।
भरतपुर में जुड़वा भाइयों की हत्या,मां के साथ ननिहाल में रहते थे दोनों किशोर, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले स्पेशल पीएससी जनवरी-फरवरी में होगी, 85 हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां
By Sanjay Gupta
बस्तर की सभी ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें नया शेड्यूल
By Harrison Masih
बिजली सुधारने वाली गाड़ियों की अब कैब जैसी होगी ट्रैकिंग, शिकायत मिलते ही टीम होगी अलर्ट, जीपीएस से खुलेगी लेटलतीफी की पोल
By VINAY VERMA
राजस्थान में बेमौसम बारिश का अलर्ट, बरसात से नदी-नाले बहे; ठंडक बढ़ी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दिल्ली की तर्ज पर भोपाल में भी धरना-प्रदर्शन पर रोक: रोशनपुरा चौराहा प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित, पुलिस कमिश्नरेट का आदेश
By Arohi Raj
RPSC Senior Teacher Recruitment: डिटेल फॉर्म भरने की 21 अक्टूबर लास्ट डेट, सोशल साइंस में 1217 कैंडिडेट्स
By Jageshwar prasad