भरतपुर में जुड़वा भाइयों की हत्या,मां के साथ ननिहाल में रहते थे दोनों किशोर, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 20, 2026, 16:10 IST
Share
<br>मां के साथ ननिहाल में रहते थे दोनों जुड़वा भाई
मां के साथ ननिहाल में रहते थे दोनों जुड़वा भाई

डीग के बड़ेसरा गांव में करीब 13 साल के जुड़वा भाइयों के शव मिले ।दोनों किशोर अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे। पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे हैं, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं।पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

राजस्थान के डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में दो जुड़वा भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 13 साल के दोनों किशोर अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे। मंगलवार को गांव में ज्वार-बाजरे की पुंज के पास दोनों के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

ज्वार-बाजरे की पुंज के पास मिले शव

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोरों के शव गांव में ज्वार-बाजरे की पुंज के पास मिले। सूचना मिलने पर जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जांच के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच शुरू की, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

राजस्थान शिक्षक भर्ती में डमी अभ्यर्थियों का खेल: 8 लाख में सौदा, मध्यस्थ गिरफ्तार | Rajasthan Teacher Recruitment Dummy Candidate Scam: Deal for 8 Lakhs, Mediator Arrested
राजस्थान शिक्षक भर्ती में डमी अभ्यर्थियों का खेल, 8 लाख में हुआ सौदा; मध्यस्थ गिरफ्तार
18 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने के आरोप में राजमोहन मीणा गिरफ्तार। जांच के मुताबिक, दो परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने के लिए 8 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। अदालत ने आरोपी को 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसओजी अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

मौत की वजह का अभी खुलासा नहीं

डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले के अनुसार, पुलिस को बड़ेसरा गांव में दो जुड़वा बच्चों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों किशोरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ? सलमान खान के सहयोगियों को धमकी | Firing on Tiger Shroff: Lawrence Bishnoi Gang Involved? Threat to Salman Khan's Associates
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम, सलमान खान के साथ काम करने वालों को दी धमकी
18 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
Tiger Shroff Firing News: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी धमकाया गया है। हालांकि, डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं।

परिवार में तीन भाई और एक बहन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दोनों किशोर अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेगी जानकारी

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों का इंतजार है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

जयपुर: मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, सोने की चेन लूटी | Jaipur: Spice powder thrown in eyes of elderly woman going to temple, gold chain looted
जयपुर में बुजुर्ग महिला की आंखों में डाला मिर्च पाउडर, सोने की चेन तोड़कर भागा बदमाश
18 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर के मानसरोवर स्थित रजत पथ पर 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन लूट ली गई। मंदिर जाते समय बदमाश ने महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस नाकाबंदी के साथ CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। सोने की चेन तोड़कर भागा बदमाश ।

Tags:
  • भरतपुर जुड़वा भाई
  • डीग हत्या मामला
  • बड़ेसरा गांव समाचार
  • जनूथर थाना
  • राजस्थान क्राइम न्यूज
  • जुड़वा बच्चों के शव
  • पुलिस जांच
  • एफएसएल टीम
  • Bharatpur News
  • Deeg Twin Brothers
दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज, बोलीं-चुनाव पास आते ही राम याद आ रहे

By Sandeep Kumar

दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज, बोलीं-चुनाव पास आते ही राम याद आ रहे
जयपुर में अचार की टंकियों में मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज, पहले भी मिली शिकायत, निगरानी पर उठे सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर में अचार की टंकियों में मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज, पहले भी मिली शिकायत, निगरानी पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में बदल सकता है चुनावी गणित, विधानसभा की 135 सीटों में से 45 महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में बदल सकता है चुनावी गणित, विधानसभा की 135 सीटों में से 45 महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित
दिग्विजय सिंह का सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा, जानें पूरा रूट

By Arohi Raj

दिग्विजय सिंह का सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा, जानें पूरा रूट
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले स्पेशल पीएससी जनवरी-फरवरी में होगी, 85 हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां

By Sanjay Gupta

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले स्पेशल पीएससी जनवरी-फरवरी में होगी, 85 हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां
बस्तर की सभी ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें नया शेड्यूल

By Harrison Masih

बस्तर की सभी ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें नया शेड्यूल
बिजली सुधारने वाली गाड़ियों की अब कैब जैसी होगी ट्रैकिंग, शिकायत मिलते ही टीम होगी अलर्ट, जीपीएस से खुलेगी लेटलतीफी की पोल

By VINAY VERMA

बिजली सुधारने वाली गाड़ियों की अब कैब जैसी होगी ट्रैकिंग, शिकायत मिलते ही टीम होगी अलर्ट, जीपीएस से खुलेगी लेटलतीफी की पोल