जयपुर में बुजुर्ग महिला की आंखों में डाला मिर्च पाउडर, सोने की चेन तोड़कर भागा बदमाश
Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 18, 2026, 12:34 IST
आंखों में मिर्च डालकर लूट
जयपुर के मानसरोवर स्थित रजत पथ पर 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन लूट ली गई। मंदिर जाते समय बदमाश ने महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस नाकाबंदी के साथ CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। सोने की चेन तोड़कर भागा बदमाश ।
जयपुर के मानसरोवर इलाके में शनिवार शाम दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात सामने आई है। मंदिर जा रही 70 साल की महिला की आंखों में बदमाश ने मिर्च पाउडर डाल दिया। महिला के नीचे झुकते ही आरोपी ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और गलियों से होकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।
मानसरोवर थाना प्रभारी सतीश चंद के मुताबिक, वारदात रजत पथ इलाके में हुई। यहां रहने वाली 70 वर्षीय महिला शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि पीछे से एक बदमाश आया।
आरोपी महिला के पास से निकलते समय उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर आगे बढ़ा। अचानक आंखों में मिर्च पड़ने से महिला नीचे झुक गई। इसी दौरान बदमाश ने मौका देखकर उसके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़ ली।
चेन टूटते ही महिला ने शोर मचाया और बदमाश का पीछा करने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी तेजी से गलियों में भाग निकला। वारदात के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई और आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अब घटनास्थल और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही महिला से मिली जानकारी और आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच जारी है।
घर से कुछ दूर पहुंचते ही किया हमला
आरोपी महिला के पास से निकलते समय उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर आगे बढ़ा। अचानक आंखों में मिर्च पड़ने से महिला नीचे झुक गई। इसी दौरान बदमाश ने मौका देखकर उसके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़ ली।
शोर मचाया, लेकिन गलियों से भाग निकला लुटेरा
सूचना मिलने पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई और आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच जारी है।
एमपी टीईटी को लेकर बड़ा अपडेट: 34 हजार 200 शिक्षकों ने किए आवेदन, जिले और संभाग के हिसाब से तैयार होगी लिस्ट
By Manya Jain
बोल हरि बोल: दो आईएएस में ठनी, कुछ अफसरों की कलेक्टरी पर ब्रेक और इधर मैडम की हुई खूब किरकिरी
By Harish Divekar
इंदौर में चुनाव आयोग और नगर निगम की वोटर लिस्ट में झोल, अकेले दो सीटों पर 30 हजार नामों का हेरफेर!
By Aman Vaishnav
खुले कुएं बने रहे मौत के सौदागर, आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही; बजट की कमी बनी बाधा
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 अक्टूबर से साफ होगा मौसम; जयपुर समेत कई शहरो में बूंदाबांदी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा में ज्वेलर्स की दुकान से 70 लाख की चोरी, 3 मिनट में तिजोरी उठाकर ले गए बदमाश
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सिंहासन छत्तीसी : थाईलैंड के आश्रम में बाबा करा रहे इन्वेस्टमेंट, जिनको परोसा शराब और कबाब वही लगा रहे बट्टा
By Arun Tiwari