दिग्विजय ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- गालियां देने वाले मोदी अब गालियों पर चर्चा कर रहे

Sandeep Kumar | Sept 04, 2025, 22:02 IST
Share
digvijay-singh
digvijay-singh

दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी मां के निधन पर मुंडन नहीं कराया। मोदी खुद को सनातनी हिंदू बताते हैं। उन्होंने जीएसटी संशोधन को गरीबों पर बोझ बताया और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी, जो खुद को सनातनी हिंदू कहते हैं, अपनी मां के देहांत पर मुंडन नहीं कराते। राजगढ़ में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय ने सवाल उठाया कि अगर प्रधानमंत्री अपनी मां के निधन पर संस्कार नहीं करते, तो दूसरों को सेवा और संस्कार का पाठ कैसे पढ़ा सकते हैं।

गालियों पर मोदी की चुप्पी

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद गालियां देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कई बार अपमानित किया है। दिग्विजय ने कहा कि पीएम मोदी का यह कहना कि कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने उन्हें गाली दी, गलत है, क्योंकि मोदी खुद गालियां देते हैं।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी के विरोध में सचिन पायलट, बोले-इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं

कांग्रेस के मंच से गालियां दिए जाने पर प्रतिक्रिया

दिग्विजय सिंह ने दरभंगा में 27 अगस्त को कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दिए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गालियां किसने दी हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि असल मुद्दे देश की समस्याओं पर चर्चा करने के हैं। उनके अनुसार, आज देश की असली समस्या गालियां नहीं, बल्कि संविधान पर खतरा, महंगाई, बेरोजगारी और चुनाव आयोग का पक्षपाती रवैया है।

ये भी पढ़ें...गाली पर गरजे पीएम मोदी बोले, ये गालियां मेरी मां का नहीं, बिहार और देश की हर मां का अपमान

जीएसटी संशोधन पर दिग्विजय का हमला

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां गरीबों पर जीएसटी का बोझ डाला जा रहा है, जबकि उद्योगपतियों को राहत दी जा रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि 5 लाख रुपये से कम आय वाले लोग 30% तक जीएसटी चुकाते हैं, जबकि उद्योगपतियों पर टैक्स 22% से भी कम है। यह गरीबों के लिए अन्याय है और दिग्विजय ने इस पर सरकार की आलोचना की।

ये भी पढ़ें...PM की मां को गाली देने के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, ताई बोलीं– अब हद हो गई, विधायक ने कहा– गोली मार दो

आदिवासी मुद्दे पर उमंग सिंघार का समर्थन

MP की राजनीति पर दिग्विजय सिंह ने उमंग सिंघार के आदिवासियों पर दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदिवासी पहले थे, इसलिए उनका बयान गलत नहीं था। उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में कहा था कि "गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • दिग्विजय सिंह
  • MP
  • जीएसटी
  • केंद्र सरकार
  • उमंग सिंघार
  • राजगढ़
नियद नेल्ला नार योजना 2.0: बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह

By The Sootr

नियद नेल्ला नार योजना 2.0: बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह
पन्ना में सरकारी जमीन पर 74 प्लॉट काटने का आरोप, पूर्व कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पलटा था कलेक्टर का आदेश, मामला हाईकोर्ट में

By Neel Tiwari

पन्ना में सरकारी जमीन पर 74 प्लॉट काटने का आरोप, पूर्व कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पलटा था कलेक्टर का आदेश, मामला हाईकोर्ट में
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव कल, 413 बूथों पर होगा मतदान, नामांकन की प्रक्रिया आज हुई पूरी

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव कल, 413 बूथों पर होगा मतदान, नामांकन की प्रक्रिया आज हुई पूरी
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2016 पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- 50 फीसदी आरक्षण सीमा का सख्ती से पालन करे सरकार

By Mukesh Sharma

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2016 पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- 50 फीसदी आरक्षण सीमा का सख्ती से पालन करे सरकार
मध्यप्रदेश में किसानों की हेल्पलाइन खुद हेल्पलेस! एक पर जवाब नहीं, दूसरा नंबर बंद

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश में किसानों की हेल्पलाइन खुद हेल्पलेस! एक पर जवाब नहीं, दूसरा नंबर बंद
छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, केदार कश्यप और दीपक बैज समेत कई बड़े नाम शामिल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, केदार कश्यप और दीपक बैज समेत कई बड़े नाम शामिल
जयपुर नगर निगम में एक पद पर दो अधिकारी, हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के 14 दिन बाद भी नहीं सुलझा विवाद

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर नगर निगम में एक पद पर दो अधिकारी, हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के 14 दिन बाद भी नहीं सुलझा विवाद