धार के नेशनल पार्क में डायनासोर संग ले सकेंगे सेल्फी, अंडे भी दिखेंगे
Vishwanath Singh | Mar 18, 2025, 11:37 IST
The Sootr
संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के धार जिले में जल्द ही डायनासोर नेशनल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यह पार्क उन क्षेत्रों में विकसित किया जाएगा, जहां वैज्ञानिकों को डायनासोर के जीवाश्म और अंडों के अवशेष मिले हैं।
इंदौर के नजदीक धार में अब लोगों को डायनासोर नेशनक पार्क का तुत्फ उठाने को मिल सकेगा। वे यहां पर ना केवल डायनासोर के जीवाश्म को देख व उसके बारे में पढ़ सकेंगे। बल्कि डायनासोर संग सेल्फी भी ले सकेंगे। इसके अलावा सरदारपुर में भी वन्यजीव अभ्यारण्य तैयार करने को लेकर भी चर्चा की गई। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को संभागायुक्त दीपक सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर काम के बारे में जानकारी ली।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया किमध्य प्रदेश के धार जिले में डायनासोर नेशनल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यह पार्क उन क्षेत्रों में विकसित किया जाएगा, जहां वैज्ञानिकों को डायनासोर के जीवाश्म और अंडों के अवशेष मिले हैं। इसके अलावा, धार जिले में स्थित सरदारपुर वन्यजीव अभ्यारण्य को भी विकसित करने की योजना बनाई गई है।धार जिले के बाग तहसील में डायनोसोर नेशनल पार्क बनेगा। इस पार्क के चारों और बोरकुरी, रिसावाला, बयादीपुरा (पाडलिया) और गंगकुई (जामनियापुरा) ग्राम हैं। यह नेशनल पार्क भी अन्य नेशनल पार्कों की तरह के अंतर्गत है। यह क्षेत्र वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण की दृष्टि से भी संरक्षित क्षेत्र है। यह नेशनल इको सेंसेटिव झोनल पार्क भोपाल और मेघनगर रोड़ के बीच में होगा।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में ड्रायवर ले उड़ा 90 लाख की रेंज रोवर
यह खबर भी पढ़ें... Indore में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद का मामला | क्या सुलझ गया है विवाद ?
डायनासोर के रहन-सहन, खान-पान और अन्य जानकारी के साथ ही पार्क में रखे डायनासोर के 24 अंडे और अन्य फॉसिल्स देखने को मिलेंगे। पार्क के मुख्य गेट पर पर्यटकों को डायनासोर की उड़ने वाली कलाकृति देखने को मिलेगी। पार्क में ऐसा हैंगिंग फ्लोर बनाया गया है जहां पर्यटकों को पहाड़ी किनारे खड़े होने पर भी पहाड़ी के बीच में खड़े होंने का एहसास होगा। पार्क में 10 एकड़ क्षेत्र में 5 लोटस पॉन्ड, 4 बगीचे व हट्स बनाए गए हैं। पार्क में शाम को प्रसिद्ध आदिवासी नर्तक दल के साथ भगोरिया नृत्य की धूम भी रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
इंदाैर से 90 और मांडू से 4 किमी दूर है फाॅसिल्स पार्क
कॉटेज में रुकेंगे
पर्यटक, मनोरंजन के लिए ओपन थिएटर
डायनासोर जीवाश्म पार्क का नवीनीकरण कार्य पूर्ण
बच्चों के लिए हॉट एयर बैलून, बंजी जंपिंग, टॉय ट्रेन, एटीवी बाइक
चांद तारे देखने के लिए पार्क में दूरबीन भी लगाई जाएंगी, पार्क में रखे है डायनासोर के 24 अंडे
यह खबर भी पढ़ें... 🔴 Sootrdhar Live | बस 450 रुपए दो और गर्भपात करवाओ | Madhya Pradesh में Abortion का शर्मनाक खेल
उन्होंने बताया कि मेघनगर रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 95 किलो मीटर होगी, जबकि इंदौर रेलवे स्टेशन से 152 किलो मीटर और भोपाल रेलवे स्टेशन से दूरी 350 किलो मीटर होगी। इस नेशनल पार्क के आसपास बड़केश्वर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर, ऐतिहासिक बाग गुफाएं और किले हैं, जो पर्यटकों को यहां आने के लिये आकर्षित करेंगे। इस नेशनल पार्क में शीशम, नीम, आंवला सहित हजारों प्रजातियों के आयुर्वेदिक एवं औषधीय पेड़ होंगे, वहीं सियार, लोमड़ी जैसे वन्य जीव भी होंगे।
पर्यटकों की दृष्टि से भी यह पार्क सबको लुभाएगा। वर्तमान में यहां सालाना 15 हजार से अधिक पर्यटक आतें है। पार्क बन जाने के बाद पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। इस क्षेत्र में घूमने का सबसे श्रेष्ठ समय अक्टूबर से लेकर दिसम्बर तक का होता है। उस समय तीन-चार गुना अधिक पर्यटक आतें हैं। वीकेंड पर भी संख्या बढ़ जाती है।
संभागायुक्त सिंह ने बताया कि डायनोसोर नेशनल पार्क को बनाते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा जायेगा कि आदिवासी समाज के अधिकारों का हनन नहीं हो। क्योंकि इस क्षेत्र में आदिवासी समाज बहुसंख्यक में है। इसलिये उनकी परम्परा, त्यौहार, उत्सव आदि का विशेष ध्यान रखा जायेगा। पार्क के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जायेगा। पार्क के समीप ऐसी गतिविधियां चलाई जायेगी जिससे प्रकृति को भी नुकसान नहीं पहुंचे और आदिवासी समाज को भी रोजगार मिल सके। क्षेत्र में बाग प्रिंट को बढ़ावा दिया जायेगा और युवाओं का स्कील डेवलपमेंट किया जायेगा।
बैठक में सरदारपुर वन्यजीव अभ्यारण्य पर भी विस्तार से चर्चा हुई। यह वन्यजीव अभ्यारण्य भी इको सेंसेटिव झोन के अंतर्गत होगा। इस वन्य जीव अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव जैसे लोमड़ी, बंदर, लंगूर, सियार सहित विभिन्न प्रकार के पक्षी भी होंगे। विशेषकर खरमोर पक्षी का संरक्षण किया जायेगा। इस क्षेत्र में खरमोर पक्षी विशेष रूप से पाये जाते हैं। यहां टीक, बबूल, पलाश, अंजन जैसे कई पेड़ पौधों की विशाल श्रृंखला होगी। अभ्यारण्य में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जायेगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के विशेष प्रयास किये जायेंगे। मालवा और निमाड़ की दृष्टि से सरदारपुर वन्यजीव अभ्यारण्य महत्वपूर्ण केन्द्र साबित होगा। यह जूलॉजी के विद्यार्थियों के सीखने के लिये महत्वपूर्ण केन्द्र बन सकता है।
इको सेंसेटिव झोन में है यह नेशनल पार्क
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में ड्रायवर ले उड़ा 90 लाख की रेंज रोवर
बजट में भी रखा प्रावधान
डायनासोर के 24 अंडे और अन्य फॉसिल्स देख सकेंगे
यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
मनोरंजन के लिए है ओपन थियेटर
कॉटेज में रुकेंगे
पर्यटक, मनोरंजन के लिए ओपन थिएटर
डायनासोर जीवाश्म पार्क का नवीनीकरण कार्य पूर्ण
बच्चों के लिए हॉट एयर बैलून, बंजी जंपिंग, टॉय ट्रेन, एटीवी बाइक
चांद तारे देखने के लिए पार्क में दूरबीन भी लगाई जाएंगी, पार्क में रखे है डायनासोर के 24 अंडे
यह खबर भी पढ़ें... 🔴 Sootrdhar Live | बस 450 रुपए दो और गर्भपात करवाओ | Madhya Pradesh में Abortion का शर्मनाक खेल
इंदौर से 152 किलोमीटर दूर है यह पार्क
सालभर में 15 हजार पर्यटक आते हैं
आदिवासियों के अधिकारों का हनन ना हो
लोमड़ी, बंदर, लंगूर भी रहेंगे सरदारपुर में
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari