भोपाल में फिर हुई मासूम के साथ गंदी हरकत, ट्यूशन टीचर के बेटे पर आरोप
Madhav Singh | Oct 17, 2024, 09:54 IST
innocent child in bhopal
भोपाल में एक साढ़े तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है। वहीं बच्ची की ट्यूशन टीचर के बेटे पर इस हरकत का आरोप लगा है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मामले में विहिप और बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की है।
BHOPAL. राजधानी के बागसेवनिया क्षेत्र में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची के शरीर पर निशान देखकर मां ने बुधवार सुबह यह बात आस-पास के लोगों को बताई। जानकारी लगने पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद वे लोग बच्ची और उसकी मां को बागसेवनिया थाने लेकर पहुंचे। आरोपी पर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें...DPS स्कूल में बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में FIR दर्ज, 2 महीने बाद कार्रवाई Kanak Durga Jha
बताया गया है कि बच्ची के पिता नहीं है। मां घरों में काम करती है। पास में दूसरे समुदाय की एक महिला ट्यूशन पढ़ाती है, बच्ची यहीं ट्यूशन पढ़ने जाती है। मंगलवार को ट्यूशन से आने के बाद बच्ची रो रही थी। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता जितेंद्र चौहान ने दी।
ये भी पढ़ें...इंदौर के नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ स्टाफ ने की गंदी करतूत, स्कूल संचालक आरोपी से खिलवा रहे कसम Sanjay gupta
बताया जा रहा है कि बच्ची को रोते देख उसकी मां ने उससे पूछा तो वह कुछ बता नहीं सकी। बच्ची को चेक किया तो मां ने पाया कि उसके शरीर पर खरोंच के निशान हैं। यह देख उसने आस-पास के लोगों को बुलाया और घटना की जानकारी दी। बच्ची की मां ने ट्यूशन टीचर के बेटे पर बैड टच के आरोप लगाए हैं। मामले की खबर लगते ही बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बच्ची व उसकी मां को लेकर थाने गए, जहां उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बच्ची के साथ की गई गंदी हरकत के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपी युवक पर नाबालिग से छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बच्ची की सीडब्ल्यूसी से काउंसिलिंग और मेडिकल कराया गया। इस मामले में डीसीपी संजय कुमार ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि कितना शर्मनाक और भयावह है कि मध्य प्रदेश की हर सुबह एक मासूम बेटी के साथ कुकृत्य की खबर से शुरू होती है। भोपाल में फिर एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके शिक्षक के बेटे ने घिनौना कृत्य किया, जिससे पूरे प्रदेश को सदमे में डाल दिया। जिन बच्चियों ने अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा, उन्हें इन दरिंदों के बीच छोड़कर उनकी आवाज छीनी जा रही है और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी बेटियों की स्थिति यह हो गई है कि वे होश बाद में संभालती हैं, उनके साथ कुकृत्य पहले हो जाता है। आए दिन अखबार हमारी बेटियों के आंसुओं और चीखों से भरे होते हैं, लेकिन यह मौन सरकार अब अंधी और बधिर भी हो चुकी है। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली इस सरकार के शासन में बेटियां पढ़ने तो जाती हैं, लेकिन बच नहीं पातीं।
ये भी पढ़ें...DPS स्कूल में बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में FIR दर्ज, 2 महीने बाद कार्रवाई Kanak Durga Jha
ट्यूशन से आने के बाद बच्ची रो रही थी
ये भी पढ़ें...इंदौर के नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ स्टाफ ने की गंदी करतूत, स्कूल संचालक आरोपी से खिलवा रहे कसम Sanjay gupta
शरीर पर मिले खरोंच के निशान
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का ट्वीट
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी बेटियों की स्थिति यह हो गई है कि वे होश बाद में संभालती हैं, उनके साथ कुकृत्य पहले हो जाता है। आए दिन अखबार हमारी बेटियों के आंसुओं और चीखों से भरे होते हैं, लेकिन यह मौन सरकार अब अंधी और बधिर भी हो चुकी है। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली इस सरकार के शासन में बेटियां पढ़ने तो जाती हैं, लेकिन बच नहीं पातीं।
कितना शर्मनाक और भयावह है कि मध्य प्रदेश की हर सुबह एक मासूम बेटी के साथ कुकृत्य की खबर से शुरू होती है।
भोपाल में फिर एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके शिक्षक के बेटे ने घिनौना कृत्य किया, जिससे पूरे प्रदेश को सदमे में डाल दिया।
जिन बच्चियों ने अभी ठीक से बोलना भी नहीं…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 17, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari