यशवंत क्लब में कॉर्पोरेट मेंबर की सदस्यता को लेकर विवाद, इन 23 बड़ी कंपनियों के सदस्यता खत्म करने की मांग
Sanjay Gupta | Jul 16, 2025, 15:00 IST
yashwant-club-indore news
यशवंत क्लब में कॉर्पोरेट सदस्यता को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। क्लब के वरिष्ठ सदस्य अनिल झंवर ने क्लब के सचिव को एक पत्र भेजकर 23 कंपनियों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
इंदौर के यशवंत क्लब में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पहले ही नई सदस्यता को लेकर विवाद हो चुका है जो अभी भी जारी है। लेकिन अब नया विवाद कॉर्पोरेट मेंबर को लेकर हो गया है। क्लब के संविधान के मुताबिक कुछ तय नियमों के अनुसार कॉर्पोरेट कंपनियों को सदस्यता दी जाती हैं, इनकी ओर से कोई भी तय प्रतिनिधि क्लब की सुविधाओं का लाभ ले सकता है। लेकिन सालों से इसे लेकर किसी ने झांका तक नहीं कि अब यह कंपनियां वाकई अस्तित्व में भी हैं या नहीं। इसे लेकर अब क्लब के एक सदस्य ने पूरी सूची के साथ शिकायत की है।
पहली सूची में झंवर ने 15 कंपनियों के नाम दिए हैं और कहा है कि यह अब एमओसी की साइट पर नहीं हैं। या तो इनका नाम बदल गया, या किसी ने टेकओवर कर लिया या अन्य किसी भी कारण से लेकिन अब यह मंत्रालय की साइट पर नहीं हैं। इसके बाद भी इनके मेंबर क्लब की सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।
![7d2d6abd-ef2]()
वहीं झंवर ने आठ और कंपनियों की अलग लिस्ट दी है। इसके लिए कहा गया है कि इन कंपनियों की सालों से बैलेंस शीट नहीं भरी गई है। या तो ये कंपनियां किसी में मर्ज हो गईं या दिवालिया हो गईं हैं, या किसी अन्य द्वारा टेकओवर कर लिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स की सूची में यह अब अस्तित्व में नहीं हैं। इसलिए इनकी सदस्यता को लेकर भी फैसला लिया जाए।
![aabcc854-a17]()
झंवर की शिकायत को लेकर क्लब में हलचल भी मची। कुछ दिन पहले ही इस मुद्दे को लेकर ईओजीएम भी हुई लेकिन इस मुद्दे को टाल दिया गया और मामला मैनेजिंग कमेटी के पाले में डाल दिया कि वह अपने स्तर पर इनकी सदस्यता को लेकर फैसला ले। झंवर ने इन कंपनियों की वैधानिक स्थिति की जांच कर इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की और इन पर क्लब की सुविधाओं का बेजा लाभ उठाने की बात कही है। लेकिन जानकारी के अनुसार कमेटी ने मामला अभी ठंडे बस्ते में डाल दिया है क्योंकि कंपनियों से जुड़े लोग बड़े व्हाइट कॉलर वाले लोग हैं, इसलिए क्लब मैनेजिंग कमेटी ने इस पर चुप्पी साध ली है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Yashwant Club news | मध्य प्रदेश न्यूज | Mp latest news | Indore News | इंदौर यशवंत क्लब मामला | इंदौर का यशवंत क्लब | Indore news यशवंत क्लब इंदौर
यह हुई है शिकायत
क्लब के वरिष्ठ सदस्य अनिल झंवर ने क्लब के सचिव संजय गोरानी को तीन पन्नों का एक पत्र देते हुए कॉर्पोरेट मेंबर की सूची दी है। इसमें बताया गया है कि इनकी कायदे से अब सदस्यता नहीं बनती है, क्योंकि अब यह कंपनियां मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट (एमओसी) की वेबसाइट पर अस्तित्व में नहीं दिख रही हैं। उन्होंने दो कैटेगरी में कुल 13 कॉर्पोरेट मेंबर वाली कंपनियों की सूची देकर इसकी जांच कर सदस्यता खत्म करने के लिए कहा है।
पहली सूची में यह 15 नामी कंपनियों के नाम
7d2d6abd-ef2
- अग्रवाल ओवरसीज लिमिटेड
- आनंद स्टील्स प्रालि
- भास्कर एक्सआईल्स लिमिटेड
- डीबी कॉर्प लिमिटेड
- एस. कुमार लिमिटेड
- केडिया लिकर लिमिटेड
- एसडी फाइन केम लिमिटेड
- मिड इंडिया स्पीनिंग लिमिटेड
- एचडीएफसी लिमिटेड
- लक्ष्मी साल्वेक्स
- रूचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- हिंद फिल्टर्स लिमिटेड
- आनंद राठी सिक्यूरिटीज लिमिटेड
- नेशनल स्टील इंडिया लिमिटेड
- गुजरात अंबूजा एक्सपोर्ट लिमिटेड
दूसरी सूची में इन 8 कंपनियों के नाम
aabcc854-a17
- अमूल्या एक्सपोर्ट लिमिटेड - साल 2011 से बैलेंस शीट नहीं
- प्रेस्टीज फूड्स लिमिटेड - 2013 से बैलेंस शीट नहीं
- राजरतन सिंथेटिक्स लिमिटेड - लिक्विडेट हो गई, 2015 से नहीं है बैलेंस शीट
- एसटीआई इंडिया लिमिटेड - 2019 से बैलेंस शीट नहीं
- पेरेंटल ड्रग्स इंडिया लिमिटेड - इसकी भी साल 2022 से बैलेंस शीट नहीं
- प्लेथियो फार्मा स्यूटिकल लिमिटेड - लिक्वेडाइजेशन में है 2015 से बैलेंस शीट नहीं
- के एस आयल लिमिटेड - साल 2017 से बैलेंस शीट नहीं
- सन मेटालिक्स एंड एलाय प्रालि - इसकी साल 2019 से बैलेंस शीट नहीं
(जैसा इन कंपनियों को लेकर अनिल झंवर ने अपनी शिकायत में लिखा है)
मामला ईओजीएम में गया तो वहां से टाल दिया गया
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Yashwant Club news | मध्य प्रदेश न्यूज | Mp latest news | Indore News | इंदौर यशवंत क्लब मामला | इंदौर का यशवंत क्लब | Indore news यशवंत क्लब इंदौर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA