MP के 60% जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष पद खाली, कस्टमर को कैसे मिले न्याय
Rohit Sahu | Mar 17, 2025, 16:58 IST
consumer comission Mp
मध्य प्रदेश में जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने के कारण लंबित मामलों की संख्या बढ़ रही है। राज्य के 60% जिला उपभोक्ता आयोगों में सात साल से अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई है।
मध्य प्रदेश के 60% जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने से लंबित मामलों की संख्या बढ़ रही है और उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। यह स्थिति पिछले सात सालों से बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं (कस्टमर्स) को न्याय मिलने में देरी हो रही है।
प्रदेश के 51 जिला उपभोक्ता आयोगों में से 31 आयोगों में अध्यक्ष पद खाली हैं, जिससे एक ही अध्यक्ष को तीन-तीन जिलों में प्रभारी अध्यक्ष के रूप में काम करना पड़ रहा है। नागरिक उपभोक्ता मंच ने हाईकोर्ट को पत्र लिखकर शीघ्र नियुक्ति की मांग की है, लेकिन सरकार के आश्वासन और अदालती निर्देशों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पी.जी. नाजपांडे ने पत्र लिखा है। इस पत्र में राज्य के 31 जिलों में अध्यक्ष पद रिक्त होने की समस्या को उठाया गया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य उपभोक्ता आयोग की वेबसाइट पर 31 जनवरी तक 31 जिलों में अध्यक्ष पद रिक्त होने की पुष्टि की गई है। डॉ. नाजपांडे ने पत्र में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर न्याय मिल सके।
नागरिक उपभोक्ता मंच ने 2018 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्षों की नियुक्ति न होने की समस्या को उठाया गया था। सरकार ने अदालत को आश्वासन दिया था कि जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी, लेकिन अब तक नियुक्तियां नहीं हो सकीं। इस कारण 2021 में सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका भी दायर की गई, लेकिन तीन साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: कंज्यूमर फोरम के आदेश के बाद भी साल भर से क्लेम के लिए भटक रहे बीमा कराने वाले
कंज्यूमर फोरम ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द अध्यक्षों की नियुक्ति कर लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाए। ताकि उपभोक्ताओं को समय पर न्याय मिल सके और पेंडिंग केसों की संख्या कम हो सके। यह समस्या उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, और इसका समाधान जल्द से जल्द निकाला जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कंज्यूमर्स को इंसाफ दिलाने में नाकाम कंज्यूमर कमीशन
31 जिलों में नहीं है कंज्यूमर कमीशन अध्यक्ष
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र
सरकार ने दिया केवल आश्वासन
यह भी पढ़ें: कंज्यूमर फोरम के आदेश के बाद भी साल भर से क्लेम के लिए भटक रहे बीमा कराने वाले
कंज्यूमर फोरम की मांग
यह भी पढ़ें: कंज्यूमर्स को इंसाफ दिलाने में नाकाम कंज्यूमर कमीशन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari