सिंधिया ने बैंक बचाने को लेकर सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार
Sandeep Kumar | Dec 26, 2024, 21:39 IST
district cooperative bank Photograph: (district cooperative bank)
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पत्र में बैंक की स्थिति पर चिंता जताई और इसे स्थिर करने के लिए 226.77 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने शिवपुरी कलेक्टर की जांच रिपोर्ट भी पत्र के साथ संलग्न की,
शिवपुरी जिले के जिला सहकारी बैंक में 100 करोड़ का घोटाला हुआ है। जिसके चलते बैंक गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बैंक को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। सिंधिया ने कहा कि किसानों और जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए यह कदम बेहद जरूरी है।
![वित्तीय संकट से जूझ रहे सहकारी बैंक को बचाने के लिए आगे आए सिंधिया, सीएम को पत्र लिख की ये मांग]()
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पत्र में बैंक की स्थिति पर चिंता जताई और इसे स्थिर करने के लिए 226.77 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने शिवपुरी कलेक्टर की जांच रिपोर्ट भी पत्र के साथ संलग्न की, जिसमें बैंक को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यक राशि का उल्लेख है।
बैंक की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि नहीं मिल पा रही है। कई लोग कलेक्टर और केंद्रीय मंत्री से मदद की गुहार लगा चुके हैं। किसान, जो खाद, बीज और अन्य कृषि जरूरतों के लिए बैंक पर निर्भर थे, अब कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
सिंधिया ने पत्र में लिखा कि घोटाले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय संकट न केवल जमाकर्ताओं बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस संकट को हल करने के लिए क्या कदम उठाते हैं। किसानों और जमाकर्ताओं को राहत देने के लिए सरकार के पास आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के अलावा घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई का विकल्प भी है।
करीब 2 साल पहले जिला सहकारी बैंक कोलारस में एक चपरासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 100 करोड़ का घोटाला किया था। इस चपरासी को कैशियर का प्रभार दे दिया गया था, जिसके बाद उसने बैंक में करोड़ों रुपए का गबन कर दिया। मामले में जांच के बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
वित्तीय संकट से जूझ रहे सहकारी बैंक को बचाने के लिए आगे आए सिंधिया, सीएम को पत्र लिख की ये मांग
केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आग्रह
जमाकर्ताओं और किसानों की समस्या
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
2 साल पहले हुआ था घोटाला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman