Diwali 2024 : 31 अक्टूबर या 1 नवंबर... कब मनेगी दिवाली? पंडितों की बैठकों के बाद आज होगा फैसला
Pratibha ranaa | Sept 30, 2024, 08:07 IST
दिवाली
इस बार दीपावली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति है, क्योंकि अमावस्या दो दिन होने से मतभेद हैं। इंदौर और काशी के पंडित इस मुद्दे पर बैठक करेंगे। यदि दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाती है तो यह पर्व छह दिनों का हो सकता है।
दीपावली ( Diwali 2024 ) का पर्व इस साल दिलचस्प चर्चा का विषय बन गया है। अमावस्या तिथि इस बार दो दिन होने से पंडितों और ज्योतिषियों के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। इंदौर (Indore) में आज पंडितों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जहां दीपावली के सही दिन का निर्धारण किया जाएगा। काशी (Kashi) में भी इसी हफ्ते एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्वान इस मुद्दे पर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। पांच दिवसीय दीप पर्व इस बार 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच किसी एक दिन मनाया जाएगा, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है। ( diwali 2024 celebration dates )
यदि दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाती है, तो इस साल दीप पर्व छह दिनों का हो सकता है। धनतेरस (Dhanteras) 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी और रूप चतुर्दशी (Roop Chaturdashi) 31 अक्टूबर को होगी। दीपदान 30 अक्टूबर को किया जाएगा। ऐसे में यह पर्व 1 नवंबर तक खिंच जाएगा, जिससे पूरे छह दिन का पर्व बन जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में बीजेपी पार्षद की महिलाओं ने जमकर की पिटाई, देखें वीडियो
अधिकांश पंडित और ज्योतिषी 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने के पक्ष में हैं, क्योंकि इस दिन अमावस्या प्रदोष काल में है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:55 बजे से शुरू होगी और यह 1 नवंबर की शाम 6:15 बजे तक रहेगी। चूंकि अमावस्या की रात में लक्ष्मी पूजन का विधान है, इसलिए 31 अक्टूबर को दीपावली मनाना श्रेष्ठ माना जा रहा है।
कंप्यूटराइज्ड पंचांगों के आधार पर कुछ विद्वानों का मत है कि 1 नवंबर को सूर्यास्त के बाद एक घड़ी (24 मिनट) अमावस्या रहेगी, इसलिए उस दिन दीपावली मनानी चाहिए। इन विद्वानों के अनुसार, जब दोनों दिन सायं में अमावस्या हो तो दूसरे दिन पर्व मनाना चाहिए। इसलिए चतुर्दशी के साथ अमावस्या को छोड़कर अमावस्यायुक्त प्रतिपदा को लेना उचित माना जाता है और इस आधार पर 1 नवंबर को दीपावली मनानी चाहिए।
ज्योतिषियों के अनुसार, 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ होगी। यह त्रयोदशी तिथि 30 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे तक रहेगी। इसी कारण धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
दीपावली 1 नवंबर को होगी तो छह दिन का पर्व
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में बीजेपी पार्षद की महिलाओं ने जमकर की पिटाई, देखें वीडियो
पंडितों की राय: कब मनाएं दीपावली?
1 नवंबर को मनाने के पक्ष में भी हैं कुछ विद्वान
29 अक्टूबर को मनाई जाएगी धनतेरस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman