नहीं चाहिए बाहरी प्रत्याशी, टिकट नहीं तो वोट नहीं; प्रत्याशी के खिलाफ उत्तर-मध्य क्षेत्र में लगे पोस्टर, BJP ने बताई साजिश

Jitendra Shrivastava | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
नहीं चाहिए बाहरी प्रत्याशी, टिकट नहीं तो वोट नहीं; प्रत्याशी के खिलाफ उत्तर-मध्य क्षेत्र में लगे पोस्टर, BJP ने बताई साजिश
नहीं चाहिए बाहरी प्रत्याशी, टिकट नहीं तो वोट नहीं; प्रत्याशी के खिलाफ उत्तर-मध्य क्षेत्र में लगे पोस्टर, BJP ने बताई साजिश

उम्मीदवारों की सूची आने के बाद शुरू बवाल अब पोस्टर वार पर आ गया है। जबलपुर के उत्तर मध्य क्षेत्र में पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. उम्मीदवारों की सूची के जारी होने के बाद शुरू हुआ बवाल अब पोस्टर वार पर आ गया है। जबलपुर के उत्तर मध्य क्षेत्र में खुलेआम सड़कों पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं जिसमें खुलकर बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया जा रहा है। उत्तर मध्य क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अभिलाष पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है जिसके बाद से ही लगातार विरोध की आवाजें उठ रही है।

असंतुष्टों ने संभागीय कार्यालय में हंगामा भी मचाया था

सूची जारी होने के बाद गुस्साए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संभागीय कार्यालय में घुसकर जबरदस्त हंगामा भी मचाया था। अब असंतुष्ट गुटों के द्वारा शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए जाने की भी बात सामने आई है। जबलपुर के उत्तर मध्य क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चिपकाए गए इन पोस्टरों में 'नहीं चाहिए बाहरी प्रत्याशी, टिकट नहीं तो वोट नहीं' का मजमून लिखा गया है। अपीलकर्ता के तौर पर समस्त उत्तर मध्य निवासी छापकर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं।

बाहरी प्रत्याशी की खिलाफत

उत्तर मध्य क्षेत्र के बाजारों और रिहायशी इलाकों में चिपकाए गए इन पोस्टरों में बाहरी प्रत्याशी को लेकर असंतोष साफ तौर पर दिख रहा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने जिस अभिलाष पांडे को उत्तर मध्य क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है वे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं इसी आधार पर उत्तर मध्य क्षेत्र से पहले से ही दावेदारी कर रहे नेता और उनके समर्थक अभिलाष को टिकट दिए जाने से भड़के हुए हैं। ये पोस्टर किसके द्वारा लगवाए गए हैं इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि बीजेपी के असंतुष्ट गुटों के द्वारा ही पार्टी और मीडिया तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए अब पोस्टरों का सहारा लिया जा रहा है।

पोस्टरों की जांच कराएगी बीजेपी

उत्तर मध्य क्षेत्र के कई इलाकों में बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने की खबर भारतीय जनता पार्टी तक भी पहुंची है। पार्टी नेताओं ने कहा है कि इस पूरे मामले की बीजेपी अपने स्तर पर जांच कराएगी जरूरत पड़े तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान की जाएगी जिन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह के पोस्टर लगाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी ने जबलपुर में चल रहे इस पोस्टर वार के पीछे कांग्रेस की साजिश करार दिया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • protest against outside candidate
  • posters put up in North-Central region
  • BJP alleges Congress's conspiracy
  • बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ विरोध
  • उत्तर-मध्य क्षेत्र में लगे पोस्टर
  • बीजेपी ने बताई कांग्रेस की साजिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई