जबलपुर के डॉ. ने बेटे के लिए अंग्रेजी में लिखी कविता रामायण, अब म्यूजियम में होगी प्रदर्शित

Reena Sharma Vijayvargiya | May 31, 2025, 11:23 IST
Share
The sootr
The sootr

अवधी रामचरितमानस बेटे को समझ नहीं आई, तो जबलपुर के डॉ. अखिलेश गुमाश्ता ने अंग्रेजी में रामायण की कविता लिखी, जो अब श्रीराम मंदिर संग्रहालय में सुरक्षित रखी जाएगी।

MP News : जबलपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक और साहित्यकार डॉ. अखिलेश गुमाश्ता ने रामायण (Ramayan) को अंग्रेजी भाषा में कविता के रूप में प्रस्तुत किया है। यह प्रयास तब हुआ जब उनके अंग्रेजी माध्यम में पढऩे वाले बेटे को पारंपरिक अवधी भाषा में लिखी गई रामचरितमानस समझने में कठिनाई हुई।

डॉ. गुमाश्ता ने इस चुनौती को अवसर में बदला और रामायण की कथा को अंग्रेजी पोएट्री फॉर्मेट में लिखा। उनकी किताब का नाम है ‘Glimpses of Ramayan, The Hymns of Himalaya’। यह पुस्तक अब अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव डॉ. चंपत राय द्वारा श्रीराम मंदिर संग्रहालय में रखी जाएगी।

खबर यह भी : Bhopal में 108 नेत्रहीन दिव्यांग कर रहे Akhand Ramayana | राममय हुआ BJP ऑफिस

शोध आधारित है डॉ. गुमाश्ता की पुस्तक

The sootr
The sootr
डॉ. अखिलेश गुमाश्ता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित रामायण के अनेक रूपों का अध्ययन किया है। उनकी पुस्तक न केवल तुलसीदास की अवधी रामचरितमानस पर आधारित है।

यह पुस्तक सात भाषाओं में अनुवादित हो चुकी है, जिनमें रूसी, थाई, जर्मन, फ्रेंच, बंगाली, संस्कृत और इंडोनेशियाई शामिल हैं। यह अंग्रेजी कविता प्रारूप में होने के कारण हिंदी या अवधी न जानने वाले पाठक भी रामायण की महाकाव्य कथा का आनंद ले सकते हैं।

खबर यह भी : Ramayan Balkand | 10 हजार राजा एक साथ नहीं तोड़ पाए शिव का धनुष

बचपन से रामायण पाठ का प्रभाव , बेटे के लिए नई भाषा में प्रयास

डॉ. गुमाश्ता ने बताया कि बचपन से ही वे घर में रामचरितमानस का पाठ सुनते और पढ़ते आए हैं। जब उन्होंने अपने बेटे को रामायण पढ़ाने की कोशिश की, तो बेटे को अवधी भाषा में दिक्कत हुई क्योंकि वह अंग्रेजी माध्यम से पढ़ रहा था।

The sootr
The sootr
इस वजह से उन्होंने निर्णय लिया कि रामायण को एक ऐसी भाषा में प्रस्तुत किया जाए जो आज के युवा और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी आसानी से समझ सकें। इसी सोच से 'ग्लिम्प्सेस ऑफ रामायण' का निर्माण हुआ।

खबर यह भी : Anandi Ben Patel Ramayan के कुंभकरण को आलसी नहीं मानती | बोलीं वो तो टेक्नोक्रेट था

पुस्तक अब प्रमुख संग्रहालयों में

इस पुस्तक की लोकप्रियता के चलते इसे देश के चार प्रमुख संग्रहालयों में पहले से ही रखा गया है। इनमें शामिल हैं-

  • ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के हिन्दू सेंटर ग्रंथालय
  • मॉरीशस में रामायण सेंटर लाइब्रेरी
  • अहमदाबाद के मुरारी बापू संग्रहालय

चित्रकूट का संग्रहालय

अब यह पुस्तक अयोध्या के श्रीराम मंदिर संग्रहालय में भी प्रदर्शित की जाएगी, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु और शोधकर्ता इसे देख सकेंगे।

पुस्तक की अनुवादित भाषाएं -

Russian (रूसी), Thai (थाई), German (जर्मन), French (फ्रेंच), Bengali (बंगाली), Sanskrit (संस्कृत), Indonesian (इंडोनेशियाई)

खबर यह भी : सूत्र सितारे कार्यक्रम में Mahabharat और ramayan को लेकर मंथन किया गया

बुक के प्रमुख बिंदु

विषय - विवरण

  • पुस्तक का नाम - ‘Glimpses of Ramayan, The Hymns of Himalaya’
  • लेखक - डॉ. अखिलेश गुमाश्ता
  • भाषा - अंग्रेजी रूसी, थाई, जर्मन, फ्रेंच, बंगाली, संस्कृत, इंडोनेशियाई
  • संग्रहालय स्थान - श्रीराम मंदिर म्यूजियम, ऑक्सफोर्ड, मॉरीशस, अहमदाबाद, चित्रकूट
  • विशेषता - विभिन्न क्षेत्रीय रामायणों का समावेश, शोध आधारित
Tags:
  • रामायण
  • रामचरितमानस
  • श्रीराम मंदिर
  • संग्रहालय
  • Ramayan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग