मनमोहन सिंह ने MP को दी थी बड़ी सौगात, इस बड़े प्रोजेक्ट में था योगदान
Vikram Jain | Updated:
डॉ. मनमोहन सिंह मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। Photograph: (BHOPAL)
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। पूर्व पीएम के निधन से देश में शोक की लहर है। डॉ. मनमोहन सिंह की मध्य प्रदेश से कई यादें जुड़ी हैं। चलिए जानते हैं...
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद भारत सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। केंद्र सरकार और कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का मध्य प्रदेश से खास नाता रहा है। उनके जीवन और राजनीति के महत्वपूर्ण पलों में मध्य प्रदेश ने एक खास स्थान रखा। वे प्रधानमंत्री रहते सात बार मध्य प्रदेश आए थे। डॉ. मनमोहन सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 17 नवंबर 2013 को जबलपुर आए थे। यहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। उस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ उनके साथ मंच पर मौजूद थे। इसके छह महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार चली गई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।
प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह सात बार मध्य प्रदेश का दौरा किया था। वे 21 नवंबर 2018 को इंदौर आए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव चल रहे थे। राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार थी। इंदौर में पूर्व पीएम सिंह ने केंद्र और एमपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कई महत्वपूर्ण बयान दिए थे, जिसमें नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नोटबंदी को लूट का हिस्सा बताया था।
इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने 17 दिसंबर 2019 को मध्य प्रदेश आए थे। जब कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा हुआ था, पूर्व पीएम भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मीडिया से चर्चा की और राज्य सरकार के विजन डाक्यूमेंट का लोकार्पण किया।
डॉ. मनमोहन सिंह का मध्य प्रदेश में मेट्रो परियोजना के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भोपाल मेट्रो परियोजना के पहले प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह परियोजना शहर में परिवहन की सुविधाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। जब वे प्रधानमंत्री थे, तब 20 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने का प्रस्ताव किया गया था। इस परियोजना को मंजूरी के दौरान कमलनाथ केंद्र में शहरी विकास मंत्री थे। मध्य प्रदेश में बाबूलाल गौर मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने कमलनाथ के जरिए भोपाल मेट्रो परियोजना के लिए प्रस्ताव पीएमओ भेजा था। अब इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा होने जा रहा है। मनमोहन सिंह का निधन न केवल भारतीय राजनीति के लिए, बल्कि समूचे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनका प्रभाव आज भी महसूस किया जाता है।
डॉ. मनमोहन सिंह का एमपी से गहरा नाता
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से कांग्रेस शोक की लहर है, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का मध्य प्रदेश से गहरा नाता रहा है। राजधानी भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट लाने का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की मध्य प्रदेश से कई यादें जुड़ी हैं। उन्होंने साल 2011 में बीना रिफायनरी का शुभारंभ किया था।
17 नवंबर 2013 को आए थे जबलपुर
पीएम रहते किए मध्य प्रदेश का दौरा
विजन डाक्यूमेंट का किया था लोकार्पण
संग्रहालय देखते ही मोहित हो गए थे पूर्व पीएम
विजन डाक्यूमेंट के लोकार्पण के बाद डॉ. मनमोहन सिंह मिंटो हॉल (अब कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर) में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए और श्यामला हिल्स स्थित मप्र जनजातीय संग्रहालय का भी दौरा किया। वे संग्रहालय को देखते ही मोहित हो गए थे। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा था कि यह संग्रहालय नई पीढ़ी को लोककला और संस्कृति की जानकारी देने का अद्भुत स्थान है। संग्रहालय में संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिला है। इसे बचाकर रखने की जरूरत है।
भोपाल मेट्रो परियोजना में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर
By
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
By Ashish Bhardwaj
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
By Umeshwari Baghel
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
By Arohi Raj
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
By Aman Vaishnav
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
By Arohi Raj
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
By Ashish Bhardwaj