इंदौर में सामाजिक सद्भाव की बैठक, डॉ. मोहन भागवत करेंगे 180 समाजों के साथ चर्चा
Sanjay Gupta | Published:
mohan bhagvat indore visit
गुरुजी सेवा न्यास द्वारा निर्मित माधव सृष्टि आरोग्य केन्द्र एवं कैंसर केयर सेंटर के पहले चरण का उद्घाटन 10 अगस्त 2025 को डॉ. मोहन भागवत करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव बैठक, कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन, और अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे।
गुरुजी सेवा न्यास द्वारा निर्मित माधव सृष्टि आरोग्य केन्द्र एवं कैंसर केयर सेंटर के पहले चरण के उद्घाटन के लिए सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत इंदौर आ रहे हैं।
उनके द्वारा 10 अगस्त 2025 को शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. भागवत शनिवार 9 अगस्त की शाम सात बजे ही इंदौर आ जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत 10 अगस्त को इन्दौर में सामाजिक सद्भाव बैठक में सहभागी होगें।
इसके लिए इन्दौर-उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रमुखों की एक दिवसीय सद्भाव बैठक का आयोजन 10 अगस्त, रविवार 2025 से प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेशन सेन्टर में किया गया है।
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत विभिन्न संवाद सत्रों में सहभागी होगें।
ये भी पढ़ें...धराली हादसाः एमपी के 21 पयर्टकों का रेस्क्यू, 60 के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन मेें लगेंगे अभी 4 दिन यह पहला मौका है जब देश में प्रांत स्तर की सामाजिक सद्भाव बैठक इन्दौर में आयोजित हो रही है। प्रांत के 180 जाति समाज चिन्हित कर इसमें सभी का प्रतिनिधित्व हो जाए ,ऐसे नाम चयनित कर सभी को आमंत्रण भेजा जा चुका है।
प्रांत के सामाजिक सद्भाव के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी क्षेत्रोें में आमंत्रण दिया जा चुका है। संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन ( स्वदेशी जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन तथा समरसता) पर डाॅ मोहन भागवत मार्गदर्शन भी देंगे और इन विषयों पर समाज अपने कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे।
मालवा प्रांत सामाजिक सद्भाव संयोदक दिनेश गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी समाज आपसी समन्वय, सद्भाव एवं संगठित रूप से भारत को विश्व गुरू बनाने में सहकारी हों, यह भावना बलवती बने।
ये भी पढ़ें...स्कीम 171 के पीड़ित IDA बोर्ड बैठक के समय करेंगे प्रदर्शन, 30 साल से मुक्त नहीं, पूरी राशि भी भर चुके श्री गुरुजी जन्म शताब्दी वर्ष 2006 से संपूर्ण देश में यह स्वयंसेवक व जाति समाज प्रमुखों ने इसे शुरू किया था। जिला व तहसील स्तर पर ये बैठकें निरंतर होती हैं। इसमें देश व समाज परिवर्तन के विभिन्न विषयों पर सभी समाज एक जाजम पर बैठकर अपने अनुभव साझा करते हैं।
सब मिलकर राष्ट्रीय सामाजिक व स्थानीय विषयों में क्या कर सकते हैं तथा एक दूसरे की किस तरह सहायता कर सकते हैं, ऐसी चर्चा इन सद्भाव बैठकों में होती है।
डॉ. भागवत श्री गुरुजी सेवा न्यास माधव सृष्टि के कैंसर केयर सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट 96 करोड़ रुपए का है और सबसे बड़ी खासियत यह है कि जनभागीदारी से बन रहा है।
इसमें कंपनियों के प्रमुखों ने सीएसआर के तहत दान राशि दी है तो अन्य दानदाताओं ने खुले हाथों से दान किया है। इन दानदाताओं के कारण यह सेंटर बन रहा है। सबसे पहले न्यास द्वारा एक ओपीडी भी बहुत ही रियायत दरों में शुरू की गई थी, जिसमें कई बड़े डॉक्टर निशुल्क सेवा देते हैं।
पहले चरण में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्लस थ्री निर्माण कामों का उद्घाटन होगा।
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में राज्य सेवा के 16 अफसर बनेंगे IAS, दो साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ इस सेंटर का काम संभालने वाली कमेटी में मुकेश हजेला प्रेसीडेंट पद पर तो दिनेश अग्रवाल वाइस प्रेसीडेंट पद पर है। वहीं संदीप जमीदार मंत्री, पुरूषोत्तम गुप्ता कोषाध्यक्ष है।
ट्रस्टी में मनीषी श्रीवास्तव, मुकेश मोढ़, विनित नवाथे, शैलेंद्र महाजन, विनय पिंगले, निशांत खऱे और कमल सियाल है।
इसके पहले सेंटर के पहल चरण में ओपीडी व अन्य सुविधाएं शुरू की गई थी। इसका उद्घाटन मार्च 2021 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान और संघ के सहसरकर्यवाह सुरेश सोनी द्वारा किया गया था।
इस सेंटर द्वारा कोविड में भी कई सुविधाएं मरीजों को दी गई।
Chief Minister Mohan Yadav | Mohan Bhagvat | MP News | Indore News | rss mohan bhagwat
thesootr links
उनके द्वारा 10 अगस्त 2025 को शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. भागवत शनिवार 9 अगस्त की शाम सात बजे ही इंदौर आ जाएंगे।
यह रहेगा डॉ. भागवत का कार्यक्रम
- शनिवार 9 अगस्त की शाम 7 बजे इंदौर आएंगे
- रविवार 10 अगस्त को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सामाजिक सद्भाव आयोजन में रहेंगे
- रविवार 10 अगस्त शाम पांच से सात बजे तक श्री गुरुजी सेवा न्यास के कैंसर केयर सेंटर आयोजन में रहेंगे
सभी समाजों को साथ में लेने के लिए संघ प्रमुख की यह पहल
इसके लिए इन्दौर-उज्जैन संभाग में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रमुखों की एक दिवसीय सद्भाव बैठक का आयोजन 10 अगस्त, रविवार 2025 से प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेशन सेन्टर में किया गया है।
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत विभिन्न संवाद सत्रों में सहभागी होगें।
ये भी पढ़ें...धराली हादसाः एमपी के 21 पयर्टकों का रेस्क्यू, 60 के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन मेें लगेंगे अभी 4 दिन
पहली बार इंदौर में यह बैठक
प्रांत के सामाजिक सद्भाव के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी क्षेत्रोें में आमंत्रण दिया जा चुका है। संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन ( स्वदेशी जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन तथा समरसता) पर डाॅ मोहन भागवत मार्गदर्शन भी देंगे और इन विषयों पर समाज अपने कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे।
मालवा प्रांत सामाजिक सद्भाव संयोदक दिनेश गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी समाज आपसी समन्वय, सद्भाव एवं संगठित रूप से भारत को विश्व गुरू बनाने में सहकारी हों, यह भावना बलवती बने।
ये भी पढ़ें...स्कीम 171 के पीड़ित IDA बोर्ड बैठक के समय करेंगे प्रदर्शन, 30 साल से मुक्त नहीं, पूरी राशि भी भर चुके
सभी को एक साथ जोड़ने की कोशिश
सब मिलकर राष्ट्रीय सामाजिक व स्थानीय विषयों में क्या कर सकते हैं तथा एक दूसरे की किस तरह सहायता कर सकते हैं, ऐसी चर्चा इन सद्भाव बैठकों में होती है।
कैंसर केयर सेंटर प्रोजेक्ट 96 करोड़ का
इसमें कंपनियों के प्रमुखों ने सीएसआर के तहत दान राशि दी है तो अन्य दानदाताओं ने खुले हाथों से दान किया है। इन दानदाताओं के कारण यह सेंटर बन रहा है। सबसे पहले न्यास द्वारा एक ओपीडी भी बहुत ही रियायत दरों में शुरू की गई थी, जिसमें कई बड़े डॉक्टर निशुल्क सेवा देते हैं।
पहले चरण में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्लस थ्री निर्माण कामों का उद्घाटन होगा।
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में राज्य सेवा के 16 अफसर बनेंगे IAS, दो साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ
ट्रस्ट की कमेटी में यह सभी शामिल
ट्रस्टी में मनीषी श्रीवास्तव, मुकेश मोढ़, विनित नवाथे, शैलेंद्र महाजन, विनय पिंगले, निशांत खऱे और कमल सियाल है।
चार साल पहले ओपीडी सुविधा शुरू हुई
इस सेंटर द्वारा कोविड में भी कई सुविधाएं मरीजों को दी गई।
Chief Minister Mohan Yadav | Mohan Bhagvat | MP News | Indore News | rss mohan bhagwat
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar