चुंबन कांड के आरोपी डॉक्टर को बनाया मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव, उज्जैन में रहते आए थे विवादों में

Chakresh | Jan 30, 2024, 17:36 IST
Share
चुंबन कांड के आरोपी डॉक्टर को बनाया मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव, उज्जैन में रहते आए थे विवादों में
चुंबन कांड के आरोपी डॉक्टर को बनाया मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव, उज्जैन में रहते आए थे विवादों में

रअसल 28 जनवरी को एक आदेश जारी हुआ, जिसमें शाजापुर में पदस्थ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजू निदारिया को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव के रूप में पदस्थ कर दिया गया है।

BHOPAL. चाल, चरित्र और चेहरे पर फोकस करने वाली सरकार के गठन के बाद यह माना जा रहा था कि मध्य प्रदेश के नए सीएम डॉ. मोहन यादव अपने आसपास साफ- सुथरे लोगों को जगह देंगे। शुचिता की बात करने वाली पार्टी हर बड़ी पोस्टिंग में अफसरों की चारित्रिक जांच जरूर करवाएगी, मगर ऐसा हो न सका। खुद CM DR. MOHAN YADAV के मुख्यमंत्री सचिवालय में ऐसे अफसर को अवर सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है, जो सीधे तौर पर प्रदेश के चर्चित चुंबन कांड का मुख्य पात्र रहा है। पोस्टिंग के आर्डर के बाद से ही यह नियक्ति चर्चाओं के केंद्र में आ गई है।

क्या देखकर बनाया गया अवर सचिव

दरअसल 28 जनवरी को एक आदेश जारी हुआ, जिसमें शाजापुर में पदस्थ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजू निदारिया को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव के रूप में पदस्थ कर दिया गया है। बता दें कि डॉ. निदारिया के पोस्टिंग के आर्डर के बाद से ही यह नियक्ति चर्चाओं के केंद्र में आ गई है। दरअसल डॉ. निदारिया अपनी उज्जैन में पोस्टिंग के दौरान हुए चुंबन कांड के कारण चर्चाओं में आ गए थे। इसके दो साल बाद जब उन्हें शाजापुर का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया, तब कांग्रेस ने इस मुद्दे को खूब उठाया था।

नर्स को किस करते वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल करीब चार साल पहले उज्जैन के जिला अस्पताल के नर्सों वॉट्सएप ग्रुप पर डॉ. निदारिया का नर्स को किस करते वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद कलेक्टर ने इस पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसकी जांच तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. एमएल मालवीय ने की थी। गौरतलब है कि कोरोना काल में डॉ. निदारिया का चयन संक्रमण से जूझने को लेकर बनाई गई टीम में किया गया था, लेकिन, विवाद बढ़ने के बाद चुंबन कांड के तुरंत बाद निरस्त कर दिया गया था।

WhatsApp Image 2024-01-30 at 13.42.53_41c9cce9.jpg
WhatsApp Image 2024-01-30 at 13.42.53_41c9cce9.jpg

Tags:
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • SHAJPUR CMHO Dr. Raju Nidaria
  • kissing scandal UJJAIN
  • Chief Minister Secretariat
  • सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया
  • चुंबन कांड उज्जैन
  • मुख्यमंत्री सचिवालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज