इंदौर को मिला बेस्ट वाटर डिस्ट्रिक्ट अवार्ड, राष्ट्रपति ने नवाजा
Sanjay Gupta | Oct 22, 2024, 13:24 IST
नेशल वाटर अवार्ड
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में मंगलवार ( 22 अक्टूबर ) को आयोजित पांचवें नेशनल वाटर अवॉर्ड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर जिला को अवार्ड दिया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में मंगलवार ( 22 अक्टूबर ) को आयोजित पांचवें नेशनल वाटर अवॉर्ड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर जिला को अवार्ड दिया। इंदौर को वेस्टर्न जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए गरिमामय आयोजन में राष्ट्रपति के हाथों से कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा और जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने यह अवार्ड लिया।
राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा MP बीजेपी का ये अभियान, जेपी नड्डा ने की तारीफ
जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने बताया ग्राम पंचायतवार जीआईएस आधारित योजना तैयार की गई, जिससे ग्रामीण नदियों के जल प्रवाह और संग्रहण क्षमता में वृद्धि हुई। इंदौर को 10 में से 10 अंक मिले थे।
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 में 9 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं को पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान ( स्कूल या कॉलेज के अलावा ) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा MP बीजेपी का ये अभियान, जेपी नड्डा ने की तारीफ
जल संरक्षण के लिए इंदौर ने किए अहम प्रयास
इंदौर में सिंचाई में पानी बचाने के लिए ड्रिप
- इरिगेशन के लिए 323 हेक्टेयर और स्प्रिंकलर इरिगेशन के लिए 1380 हेक्टेयर का विस्तार किया ।
- नगर निगम इंदौर ने 1.14 लाख आवासीय इकाइयों पर रूफ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग लगाए गए।
- ग्रामीण एरिया में भी इंदौर जिला पंचायत ने 1400 शासकीय भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाए।
- 25 तालाबों का क्षेत्रफल बढ़ाया, तो 22 अमृत सरोवर के अतिक्रमण हटाए।
- जन जागरण के लिए 334 ग्राम पंचा.तों का वाटर बजट बनाया।
- भूजल रिचार्ज सिस्टम को मजबूत किया।
कुल 38 विजेताओं को पुरस्कार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari