शराबी शिक्षक : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा टीचर, सस्पेंड, मेडिकल परीक्षण भी कराया
Jitendra Shrivastava | Jul 27, 2024, 20:09 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के स्कूल में शिक्षक के पीकर आने का मामला सामने आया है। उमरिया जिले के एक स्कूल में इस शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक शराब के नशे में कक्षा में बैठा है। कलेक्टर ने टीचर को निलंबित करने का आदेश दिया है...
UMARIA. मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के स्कूल टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिक्षक शराब के नशे में क्लास में बैठा है। स्कूल को शिक्षा का मंदिर और शिक्षक को भगवान से बढ़कर माना गया है, लेकिन शिक्षक ही शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने आए तो इससे शर्मनाक और क्या होगा है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से सामने आया है। इस मामले कलेक्टर ने टीचर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
यह मामला जिला मुख्यालय से लगे प्राथमिक विद्याायल गिंजरी का है। जहां एक शराबी शिक्षक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मिलते ही डीसीपी सुशील मिश्रा, तहसीलदार बांधवगढ़ सहित जांच दल स्कूल पहुंचा। जिसके बाद शिक्षक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल करवाया जा रहा है।
इस मामले में डीसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि गिंजरी में पदस्थ शिक्षक उम्मेलाल बैगा रोज शराब पीकर स्कूल आते हैं। कलेक्टर के निर्देशन पर आज स्कूल का निरीक्षण किया गया। जहां शिक्षक नशे की हालत में मिले, जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
शिक्षक का करवाया मेडिकल परीक्षण
डीईओ ने दिए सस्पेंड करने के आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari