दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रानी कमलापति और रीवा से रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

Sandeep Kumar | Aug 28, 2025, 18:17 IST
Share
durga-puja-diwali-chhath
durga-puja-diwali-chhath

पश्चिम मध्य रेल ने दुर्गा, दिवाली और छठ के अवसर पर 80 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें यात्रियों को विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर पहुंचाने के लिए चलेंगी। आइए जानते हैं इन ट्रेनों का ठहराव किन स्टेशनों पर होगा।

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने 80 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को त्योहारों के दौरान बेहतर सुविधा और आराम से यात्रा मुहैया कराना है।

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति पूजा स्पेशल ट्रेन

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति (01667-68) पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 27 सितंबर 2025 से शुरू होगा। यह ट्रेन हर शनिवार और मंगलवार को रानी कमलापति से दोपहर 14:25 बजे रवाना होकर दानापुर अगले दिन सुबह 08:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दानापुर से यह रविवार और बुधवार को 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और रानी कमलापति अगले दिन सुबह 08:55 बजे पहुंचेगी।

ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरारोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा।

ये भी पढ़ें...यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत... बिलासपुर- बेंगलुरु के बीच 9 सितंबर से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

c8220eaf-c03
c8220eaf-c03


जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन (01701-02)

यह ट्रेन 26 सितंबर 2025 से शुरू होगी। ट्रेन जबलपुर से बुधवार और शुक्रवार को रात 19:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से यह गुरुवार और शनिवार को 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

ठहराव: सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में नवरात्रि पर रेलवे चलाएगा दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया पूजा स्पेशल ट्रेन (09817-18)

यह ट्रेन 27 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को सोगरिया से रात 23:10 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से सोगरिया जाने वाली ट्रेन प्रत्येक सोमवार को मध्यरात्रि 01:15 बजे रवाना होगी।

ठहराव: बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा।

ये भी पढ़ें...पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन : एमपी के सागर-कटनी से होकर गुजरेगी सगोरिया-गया ट्रेन

रीवा-रानी कमलापति-रीवा पूजा स्पेशल ट्रेन (02191-92)

यह ट्रेन 27 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रानी कमलापति से यह ट्रेन रविवार को रात 22:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

ठहराव: सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा।

रीवा-डॉ.अम्बेडकर नगर-रीवा पूजा स्पेशल ट्रेन (01703- 01704)

यह ट्रेन 27 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को रीवा से रात 22:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15:05 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी। डॉ. अम्बेडकर नगर से यह ट्रेन रविवार को 21:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 13:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

ठहराव: सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, सुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर।

ये भी पढ़ें...खाटूश्यामजी भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा, चलाएगी दो स्पेशल ट्रेनें, शनिवार और रविवार को मिलेगी भीड़ से मुक्ति



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

दिवाली छठ पूजा स्पेशल ट्रेन MP

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • रीवा
  • स्पेशल ट्रेन
  • रानी कमलापति
  • दिवाली छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, 15 नवंबर को होगा मतदान

By Neel Tiwari

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, 15 नवंबर को होगा मतदान
दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा

By VINAY VERMA

दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा
भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब

By Ramanand Tiwari

भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर

By Amresh Kushwaha

भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर
MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस

By Ramanand Tiwari

MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस
Live |मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी

By

मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी
एमपी में आयुष से आरोग्य अभियान की तैयारी, एआई से स्वास्थ्य जांच की योजना, आयुष किट के मानक अधूरे

By Ramanand Tiwari

एमपी में आयुष से आरोग्य अभियान की तैयारी, एआई से स्वास्थ्य जांच की योजना, आयुष किट के मानक अधूरे