नरेंद्र मोदी के मंत्री से महिला ने क्यों बोला- आज लड़ने का मौका है

Ravi Singh | Sept 15, 2024, 22:10 IST
Share
Durgadas Uikey MLA Gangabai Uikey
Durgadas Uikey MLA Gangabai Uikey

शाहपुर में नगरपरिषद ने भूमिपूजन के कार्यक्रम आयोजित किए थे। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया था। दोनों को देखकर महिला ने अपनी नाराजगी जताई तो हंगामा मच गया।

जब भी चुनाव आते हैं तो वोट के समय खड़े हो जाते हैं कि माता बहनों वोट हमें देना। वोट मिल गए और चुनाव जीतने के बाद नजर भी नहीं आते हैं। वोट का समय आता है तो हाथ जोड़ते हैं, पैर पड़ते और आज जब हम बोलने गए तो कहते है चुप रहो। क्यों रहेंगे चुप। ये कहना है पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में रहने वाली वृद्धा गीता बाई का...

दरअसल... बैतूल जिले के शाहपुर में नगरपरिषद ने यहां कई भूमिपूजन के कार्यक्रम आयोजित किए थे। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ( Durgadas Uikey ) और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके ( MLA Gangabai Uikey ) को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया था। दोनों को देखकर महिला ने अपनी नाराजगी जताई तो हंगामा मच गया। जिसके बाद अधिकारी उन्हें समझाते रहे लेकिन महिला ने साफ लफ्जों में कहा कि वोट मांगने सभी हाथ जोड़कर आते है, बाद में कोई झांकता तक नहीं है।

आज लड़ने का मौका है- महिला

महिला इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन्हें पीएम आवास नहीं मिला और पेंशन की राशि भी कम है। महिला का कहना है कि उसके पास न इंदिरा आवास है और न ही पेंशन बढ़ रही है। रहने के लिए जमीन भी नहीं दे रहे हैं। मैंने चार बार आवेदन दिया है। आवेदन कचरा गाड़ी में फेंक देते हैं। न ही कोई सुनवाई हो रही है। आज लड़ने का मौका है। लड़ के रहेंगे हम। हमारी कोई सुनता नहीं है।

जल्द समस्याओं के निदान के निर्देश

अधिकारी महिला को समझाते रहे, लेकिन महिला ने उनकी एक न सुनी और सभी को खूब खरी-खोटी सुनाती रही। महिला पीएम आवास और जमीन के पट्टे के लिए सालों से भटक रही है। महिला कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं इस हंगामे के बाद अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निदान के निर्देश दिए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • दुर्गादास उइके
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • durga das uikey
  • विधायक गंगाबाई उइके
  • महिला ने सुनाई खरी-खोटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच