मध्य प्रदेश के सभी विभागों में ई-ऑफिस होंगे अपग्रेड, कामकाज 5 दिनों के लिए रहेगा प्रभावित
Dolly patil | Aug 29, 2024, 09:15 IST
ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर अपग्रेड
मप्र के सभी विभागों की 200 से ज्यादा शाखाओं में इस्तेमाल हो रहे ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए 5 दिन का शटडाउन लिया जा रहा है। इसके कारण नेशनल इन्फरमेटिक्स सेंटर से जुड़ी हर वेबसाइट में सर्वर डाउन हो गए हैं।
मप्र के सभी विभागों की 200 से ज्यादा शाखाओं में इस्तेमाल हो रहे ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। आपको बता दें कि ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के कारण 5 दिन का शटडाउन भी किया जा रहा है। इससे नेशनल इन्फरमेटिक्स सेंटर (National Informatics Center) से जुड़ी हर वेबसाइट में सर्वर डाउन हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक आरटीओ दफ्तरों में फीस जमा करने वाले काम के साथ-साथ एम्स में पर्ची कटने, पुलिस वेरिफिकेशन कराने, आधार सेंटर्स से जुड़े काम और स्मार्ट सिटी का ई-ऑफिस समेत अन्य विभागों में काम अटक गए हैं। ये काम बुधवार यानी 28 अगस्त से शुरु हुआ था और अगले 5 कार्य दिवस तक रहेगा।
![dxr]()
सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) ने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टर को सूचना देकर वैकल्पिक इंतजाम करने को भी कहा है। इन पांच दिनों में ई-ऑफिस की सभी सुविधाएं जैसे ई-फाइल, ई-लीव, ई-टूर और केएमएस (KMS) काम नहीं करेंगी। दरअसल, सॉफ्टवेयर को वर्जन-7 (Version-7) में अपग्रेड किया जा रहा है। पुराने वर्जन में वायरस का खतरा बना था। इसी के साथ दावा भी किया जा रहा है कि नए वर्जन से ई-ऑफिस (e-office) पर काम करने की रफ्तार बढ़ जाएगी। साथ ही पुरानी फाइल तलाशना भी आसान हो जाएगा।
कौन से विभागों में अटके काम
dxr
वर्जन-7 में होगा अपग्रेड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava