एमपी और छत्तीसगढ़ सीमा पर भूकंप के झटकों से कांपी धरती, सहम गए लोग, घरों से निकलकर भागे बाहर
Vikram Jain | Jan 14, 2024, 24:00 IST
एमपी और छत्तीसगढ़ सीमा पर भूकंप के झटकों से कांपी धरती, सहम गए लोग, घरों से निकलकर भागे बाहर
मध्यप्रदेश में शहडोल और अनूपपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार को भूकंप के झटकों से जैसे ही धरती कांपी तो लोग दहशत में आ गए और तुरंत भागकर घरों से बाहर निकल आए। दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर अनूपपुर और शहडोल जिलों के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है। इसका केंद्र बिलासपुर से 122 किमी उत्तर-पूर्व सोन नदी के पास बताया जा रहा है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से भी जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक भूकंप से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है।
26 दिसंबर को सिंगरौली में लगे थे भूकंप के झटके
बता दें कि एमपी में बीते कुछ दिनों पहले भी भूकंप के झटके लगे थे। इससे पहले 26 दिसंबर को सिंगरौली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर भूकंप आया था और भूकंप आते ही हड़कंप मच गया था। तब रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई थी और भूकंप का केन्द्र करीब 4 किलोमीटर की गहराई में पता चला था।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari