मेट्रो के काम पर दिखा आचार संहिता का असर, मई-जून तक ट्रायल रन मुश्किल, अंडरग्राउंड मेट्रो का काम लटका
The Sootr | Nov 23, 2023, 24:00 IST
मेट्रो के काम पर दिखा आचार संहिता का असर, मई-जून तक ट्रायल रन मुश्किल, अंडरग्राउंड मेट्रो का काम लटका
प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले इंदौर में मेट्रो का काम समय से चल रहा था, क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान जल्द से जल्द ट्रायल रन कराना चाहते थे, लेकिन चुनाव के कारण सभी कामों पर ब्रेक लग गया।
INDORE. आचार संहिता लगने से पहले इंदौर में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा था। लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण प्रदेश में आचार संहिता लागू किया गया। ऐसे मे इसका असर मेट्रो के चल रहे कामों पर भी पड़ा। अब न स्टेशनों पर काम हो रहा है और न अंडरग्राउंड हिस्से में काम की हलचल शुरु हुई है। अगले साल गांधी नगर डिपो से रेडिसन चौराहा तक 17 किमी लंबी ट्रायल रन होना है, लेकिन अगर काम इसी तरह चलता रहा तो अगले साल तक ट्रायल रन हो पाना मुश्किल हो जाएगा।
6 किमी लंबी प्रायरिटी कॉरिडोर के ट्रायल रन के बाद मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसरों का कहना था कि उनका फोकस सबसे पहले गांधी नगर से रेडिसन होटल तक 17 किमी के हिस्से का निर्मीण पूरा करने पर है, लेकिन अब विजयनगर चौराहे पर भी स्टेशन बनाने का पूरा काम अधूरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां क्रेन लगा दी गई है, लेकिन दोनों सिरों को जोड़ने का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सुपर कॉरिडोर के 8 लेन ब्रिज और एमआर-10 ब्रिज रेलवे क्रासिंग पर मेट्रो के ट्रेक आपस में नहीं जुड़ पाए है, क्योकि इस हिस्से में काम के लिए रेल विभाग की अनुमति भी लगती है।
गौरतलब है कि नाथ मंदिर रोड से बड़ा गणपति तक अंडरग्राउंड मेट्रो का लाइन बिछाया जाना है और इसके लिए सबसे पहले टेंडर जारी होने थे, लेकिन आचार संहिता के लगने से सब मामला अटक गया। बता दें कि अंडरग्राउंड रुट का सर्वे पूरा हो चुका है। हाईकोर्ट परिसर में इसके लिए बड़ा और गहरा गढ्डा खोदा जाएगा। अभी खुदाई कर मिट्टी का परीक्षण किया जा रहा है। वहीं इंदौर में 31 किलोमीटर लंबे रुट का निर्माण हो रहा है। आने वाले समय में पीथमपुर और उज्जैन तक मेट्रो का संचालन संभव होगा।
रेलवे क्रासिंग में लगेगा समय
अंडरग्राउंड मेट्रो का काम भी अटका
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman