रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- 1985 से लेकर आज तक अपने कपड़े फटवा रहे हैं, भले ही दोष किसी का भी हो

Rahul Garhwal | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- 1985 से लेकर आज तक अपने कपड़े फटवा रहे हैं, भले ही दोष किसी का भी हो
रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- 1985 से लेकर आज तक अपने कपड़े फटवा रहे हैं, भले ही दोष किसी का भी हो

रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1985 से लेकर आज तक अपने कपड़े फटवा रहे हैं, भले ही दोष किसी का भी हो।

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम के जावरा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर वे 1985 से आज तक अपने कपड़े फटवा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार आने पर पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

'विष दिग्विजय सिंह ही पीता है'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा से अपने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करते हुए यही कहा है कि दोष किसी का भी हो, विष तो दिग्विजय सिंह को पीना ही है, सो पीता है।

दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर निशाना

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नफरत फैलाता है वो सनातन धर्म का पालन नहीं करता। सनातन धर्म में शांति के लिए पूजा की जाती है। विश्व का कल्याण हो ऐसी पूजा की जाती है। सर्वधर्म समभाव यही हमारा सनातन धर्म है। बीजेपी सनातन धर्म का पालन नहीं करती। मैंने सभी धर्म ग्रंथ पढ़े हैं। कोई धर्म नफरत नहीं सिखाता।

ये खबर भी पढ़िए..

शिवपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान युवक ने चबा डाला राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ का अंगूठा, जानिए क्या था मामला

राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर बरसे दिग्विजय सिंह

राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मैं देखता हूं, बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं। रामलला को हम ले आए। क्या भारतीय जनता पार्टी रामलला को उतार कर लाई है। गजब हो रहा है। हमने भी उसमें चंदा दिया है। शिवराज सिंह मामा ने 1 लाख दिए। मैंने 1 लाख 11 हजार दिए। अरे हम से तुम राम छीन सकते हो क्या ? अरे कोई नहीं छीन सकता। राम राम सबके हैं। राम को मत बांटो। तुमने सब तो धर्म के नाम पर बांट दिया। मेरी प्रार्थना है कि भगवान राम को कम से कम कांग्रेस-बीजेपी में मत बांटो।

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • election campaign in Ratlam
  • रतलाम में चुनाव प्रचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई