केंद्रीय चुनाव आयोग ने पेड न्यूज की निगरानी के लिए बनाई समिति, ये राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति करेगी काम

The Sootr CG | Sept 28, 2023, 24:00 IST
Share
केंद्रीय चुनाव आयोग ने पेड न्यूज की निगरानी के लिए बनाई समिति, ये राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति करेगी काम
केंद्रीय चुनाव आयोग ने पेड न्यूज की निगरानी के लिए बनाई समिति, ये राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति करेगी काम

छत्तीसगढ़ इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ अब चुनाव आयोग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ अब चुनाव आयोग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में केंद्रीय चुनाव आयोग पेड न्यूज पर सख्त हो गई है। आयोग ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन कर दिया गया है। ये समिति मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित की जा रही न्यूज पर निगरानी रखेगी। समिति जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति के निर्णय के खिलाफ अपील पर पेड न्यूज के सभी मामलों या स्वप्रेरणा से लिए गए मामलों की जांच करेगी।

पेड न्यूज की निगरानी के लिए बनी समिति

दरअसल छत्तीसगढ़ में पेड न्यूज के मामले सही पाए जाने पर समिति संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को अभ्यर्थियों को नोटिस जारी करने का निर्देश देगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में सात सदस्यीय एमसीएमसी का गठन किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से समिति के गठन के संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। इसके साथ ही अब आयोग कार्रवाई कर सकती है।

ये राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण समिति करेगी काम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जारी आदेश के अनुसार संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति का सदस्य-सचिव बनाया है। पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के उप निदेशक रमेश जयभाये, प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य डॉ. सुमन गुप्ता और मंत्रालय, नवा रायपुर में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक असीम कुमार थवाइत को समिति का सदस्य बनाया गया है। इनके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक और समिति के मनोनीत दक्ष प्रतिनिधि भी इसके सदस्य होंगे। राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति विज्ञापनों के प्रमाणन के संबंध में जिला तथा अपर/संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दोनों से प्राप्त अपील पर निर्णय लेगी।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Election Commission strict before elections
  • चुनाव से पहले चुनाव आयोग सख्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग