ESB की वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा के रिजल्ट 20 नवंबर तक

Sanjay Gupta | Oct 02, 2024, 11:36 IST
Share
ESB
ESB

मध्‍य प्रदेश के कर्मचारी चयन मंडल की वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा का परिणाम अब 20 नवंबर तक जारी होगा। 2145 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाना है।

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी व सहायक जेल अधीक्षक पद की परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए यह खबर अहम है। इस परीक्षा के लिए 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने फार्म भरे थे और 5.61 लाख उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी थी। इसके बाद फिजिकल हुआ। पहले रिजल्ट 30 अक्टूबर तक देने की तैयारी थी लेकिन दिवाली की छुट्टी में स्टाफ की कमी हो गई इससे रिजल्ट बनने में देर हुई । अब रिजल्ट लगभग बन गया है लेकिन अभी इसमें बोर्ड चेयरमैन का अप्रूवल भी लगेगा जिसमें समय लगेगा इसलिए रिजल्ट में भी 10 से 15 दिन का समय और लगने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि 20 नवंबर तक रिजल्ट आ जाएगा। तभी से रिजल्ट का इंतजार था।

20 नवंबर तक आएगा रिजल्ट

इस परीक्षा के लिए 7757 उम्मीदवारों ने फिजिकल टेस्ट दिया था। द सूत्र को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार एक अक्टूबर को संबंधित विभागों ने फिजिकल टेस्ट के रिजल्ट ईएसबी को भेज दिए हैं। पहले रिजल्ट को किसी भी हाल में दिवाली तक घोषित करने की तैयारी थी, मगर बोर्ड के चेयरमैन के साइन नहीं होने से रिजल्ट नहीं आ सका। अब अधिकृत सूत्र बता रहे हैं कि 20 नवंबर तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

0321655310
0321655310

इतने पदों पर होना है भर्ती

इसमें वन रक्षक के 1772 पद, जेल प्रहरी के 200 पद, क्षेत्र रक्षक के 140 पद और सहायक जेल अधीक्षक के 33 पद है। कुल 2145 पदों पर यह भर्ती होना है।

  • इस परीक्षा में कब क्या हुआ।
  • इस परीक्षा के लिए नवंबर 2022 में विज्ञापन आया और जनवरी 2023 से 13 फरवरी तक इसके आवेदन बुलाए गए।
  • आवेदन कुल 10 लाख से ज्यादा ने भरे।
  • लिखित परीक्षा का शेड्यूल मई-जून 2023 तक चला इसमें 5.61 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।
  • लिखित परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2024 में जारी हुआ।
  • इसके बाद जून-जुलाई 2024 में संबंधित विभागों ने फिजिकल टेस्ट लिया।
  • इसके बाद से ही इस परीक्षा के अंतिम रिजल्ट का उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।
klp,
klp,

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Staff Selection Board
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी
  • ESB
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परिणाम
  • Staff Selection Board Recruitment Result
पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार

By Aman Vaishnav

पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार
शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच
भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार
पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट

By Aman Vaishnav

पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट
जयपुर: आयुर्वेदिक कॉलेज में रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार, कैशियर 35 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

By Jageshwar prasad

जयपुर: आयुर्वेदिक कॉलेज में रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार, कैशियर 35 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
एमपी के बालाघाट में आदिवासी समाज के बीच राहुल गांधी ने बिताया समय, बच्चों से भी मिले

By

एमपी के बालाघाट में आदिवासी समाज के बीच राहुल गांधी ने बिताया समय, बच्चों से भी मिले
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांधी जयंती पर जयपुर में रहेंगे मौजूद, सपनों की उड़ान कार्यक्रम में युवाओं से होगी बात

By Ashish Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांधी जयंती पर जयपुर में रहेंगे मौजूद, सपनों की उड़ान कार्यक्रम में युवाओं से होगी बात